×

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- 'जांच एजेंसी जितनी बार बुलाए, उतनी बार पहुंचना चाहिए'

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने इसे पॉलिटिकल एंगल बताया। ये भी कहा कि 'जांच एजेंसी जब बुलाए तब पहुंचना चाहिए।'

aman
Written By aman
Published on: 22 March 2024 12:54 PM GMT (Updated on: 22 March 2024 1:03 PM GMT)
robert vadra reaction, Robert Vadra On Arvind Kejriwal Arrest, Newstrack Hindi News
X

रॉबर्ट वाड्रा पत्नी प्रियंका गांधी के साथ (Social Media) 

Robert Vadra On Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरेस्ट कर लिया। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार (22 मार्च) को कहा, 'केंद्रीय जांच एजेंसी जितनी बार बुलाए, उतनी बार पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर गलत नहीं है कुछ, तो सुख शांति से घर पहुंच जाएंगे। लेकिन, इस मामले में पॉलिटिकल एंगल है।'

आपको बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी ये बोलीं

आपको बया दें, 21 मार्च की देर शाम ईडी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को अरेस्ट किया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना ना प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।'

'अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतर कर लड़िये'

रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका वाड्रा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतर कर लड़िये, उनका डटकर मुकाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए- यही लोकतंत्र होता है। मगर, इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है।'

'कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये'

उन्होंने आगे लिखा, 'देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story