×

Royal Enfield Bullet Sell: 50 हजार रू में बुलेट खरीदें, आपका सपना भी होगा पूरा

Royal Enfield Bullet Sell: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मॉडल के इस समय दाम 1.90 लाख रुपये है। जिसकी अगर आप इसके पुराने मॉडल से ही काम चला सकते हैं तो सिर्फ 50 हजार रुपये के बजट में भी ये बाइक लेने का सपना आप पूरा कर सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 July 2022 11:25 AM GMT (Updated on: 30 July 2022 11:47 AM GMT)
Royal Enfield Bullet Sell
X

Royal Enfield Bullet Sell

Royal Enfield Bullet Bike: जबरदस्त बाइक के तौर पर रॉयल इनफील्ड बुलेट को काफी पसंद किया जाता है। इनमें दमदार इंजन, डैशिंग लुक और शानदार मॉडल को देखते ही मन में इसके लिए लालच आ ही जाती है। लेकिन इन बाइक्स को लेना सबके बस की बात कहां है। इनके दाम बहुत ज्यादा होते है। जिसकी वजह से लोग इन बाइकों को नहीं खरीद पाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 है। जिसके दाम भी बहुत शानदार है। पर अगर आप इसी बाइक के पुराने मॉडल से काम चला सकते हैं तो बताइए।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मॉडल के इस समय दाम 1.90 लाख रुपये है। जिसकी अगर आप इसके पुराने मॉडल से ही काम चला सकते हैं तो सिर्फ 50 हजार रुपये (second hand bullet under 50,000) के बजट में भी ये बाइक लेने का सपना आप पूरा कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कैसे खरीदें इसी बाइक का पुराना मॉडल।

ऐसे में देखा जाए तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के सेकंड हैंड मॉडल तमाम वेबसाइट्स पर हैं। जिसमें उसके हिसाब से अलग-अलग कीमतें हैं। हम आपकों सबसे बेस्ट कुछ चुनिंदा साइट्स के बारे में बताते हैं, जिन पर इस बाइक के सेकंड हैंड मॉडल दामों के हिसाब से बेस्टम-बेस्ट मिलते हैं।

55 हजार रु में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट

सिर्फ 55 हजार रु में आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को अपने घर ला सकते हैं। ये 2016 मॉडल है।

Quikr पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि इस साइट पर कोई और ऑफर या फाइनेंस सुविधा नहीं है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट मात्र 60 हजार रु में

60 हजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट का बहुत सुंदर मॉडल मिल रहा है। ये 2014 मॉडल है।

olx पर जाकर आप इस बाइक को अपने घर लाकर सपना सच कर सकते हैं।

50 हजार रु में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

यहां पर 50 हजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट बाइक मिल रही है। ये 2013 मॉडल है।

bikes4cell पर आप इसे खरीद सकते हैं।

इन सबके जांच स्वंय करें। न्यूजट्रैक अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story