×

भाई वाह! यहां जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी रख रहे हैं रोजा

दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रमजान के दौरान सुबह से शाम तक रोजा रख रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा, दिल्ली जेल के केंद्रीय कारागार में बंद 16,665 कैदियों में से 2,658 कैदी रोजा रख रहे हैं।

Rishi
Published on: 8 May 2019 3:57 PM
भाई वाह! यहां जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी रख रहे हैं रोजा
X

नई दिल्ली : दिल्ली की जेलों में 100 से अधिक हिंदू कैदी मुस्लिम कैदियों के साथ रमजान के दौरान सुबह से शाम तक रोजा रख रहे हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा, दिल्ली जेल के केंद्रीय कारागार में बंद 16,665 कैदियों में से 2,658 कैदी रोजा रख रहे हैं।

ये भी देखें : जानिए आखिर क्यों गर्मी और रमजान में दुकानों से गायब हुआ रूह अफजा

2,658 कैदियों में से 110 हिंदू हैं।

बयान के अनुसार 31 हिंदू महिला कैदी और 12 हिंदू युवा कैदी रमजान के महीने में रोजा रख रहे हैं।

जेल अधिकारियों के अनुसार ‘सहरी’ और अन्य नमाज को देखते हुए निर्धारित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये ‘लंगर’ के समय में बदलाव किया गया है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘कैदियों की कैंटीन में रूह आफजा, खजूर और ताजे फलों का पर्याप्त भंडार है, जिसे कैदी खरीद सकते हैं। सभी केंद्रीय जेलों में ‘रोजा इफ्तार’ के भी इंतजाम किये गये हैं।’’

ये भी देखें : गांधी परिवार ने INS विराट को निजी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया : मोदी

उन्होंने बताया कि धार्मिक और परमार्थ संगठनों को जेल के अंदर कैदियों के साथ नमाज और ‘रोजा इफ्तार’ के आयोजन की अनुमति है। इसमें आम सुरक्षा एहतियात बरते जायेंगे।

दिल्ली की जेलों में तीन जेल तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!