×

आरएसएस के मुस्लिम मंच के सदस्य कांग्रेस में शामिल

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर अध्यक्ष रियाज खान ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे थे और दावा किया कि मंच के करीब पांच हजार सदस्य और करीब 20 अन्य पदाधिकारी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 31 March 2019 4:12 AM GMT
आरएसएस के मुस्लिम मंच के सदस्य कांग्रेस में शामिल
X

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कई पदाधिकारी यहां शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन लोगों ने दावा किया कि वे भेदभाव और उदासीनता का सामना कर रहे थे।

ये भी पढ़ें— लोकसभा उम्मीदवारों के नाम छांटने के लिए दिल्ली कांग्रेस की बैठक

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नगर अध्यक्ष रियाज खान ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे थे और दावा किया कि मंच के करीब पांच हजार सदस्य और करीब 20 अन्य पदाधिकारी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले ने उनका यहां एक कार्यक्रम में पार्टी में स्वागत किया।

ये भी पढ़ें— मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए: केजरीवाल

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story