Jaipur RSS News: खीर बांट रहे थे RSS के लोग, तभी हुआ चाकुओं से हमला, आठ घायल

Jaipur RSS News: डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने कहा कि घटना में सात से आठ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।

Network
Report Network
Published on: 18 Oct 2024 4:14 AM GMT
Jaipur RSS News
X

Jaipur RSS News (Pic: Social Media)

Jaipur RSS News: बीती रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर संघ के कार्यक्रम में हमला हो गया। घटना राजस्थान के जयपुर की है। आरएसएस के लोग खीर बांट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आठ लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

आठ घायल

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करणी विहार इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम चल रहा था। लोगों को खीर बांटी जा रही थी। इसी दौरान कई लोगों पर हमला किया गया। अज्ञात लोगों के अचानकर हमले से कई लोग घायल हो गए। डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने कहा कि घटना में सात से आठ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के संबंध में पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इलाज जारी

इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आरएसएस के शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में खीर बांटी जा रही थी, तभी चाकुओं और अन्य हथियारों से लैस हमलावरों ने सभा पर धावा बोल दिया। लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। चतुवेर्दी ने कहा, "घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी चोटों की गंभीरता का आकलन करने के लिए चिकित्सा परीक्षण किए जा रहे हैं।"

जांच में जुटी पुलिस

घायलों में से कुछ ने कहा कि वे भजन में व्यस्त थे और खीर बांट रहे थे। तभी संदिग्धों ने कार्यक्रम में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए करणी विहार में भारी पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने बताया कि ''हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है।'' उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, उसे एक साथ जोड़ने के लिए बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस साक्ष्य जुटाने और संदिग्धों की पहचान करने के लिए काम कर रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story