×

सबरीमाला विवाद: BJP- सीपीएम नेताओं के घर बम से हमला, हिंसा में 1700 से ज्यादा गिरफ्तार

केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद फैला तनाव हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। इसी दौरान कन्नूर जिले के थलसरी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी , आरएसएस और बीजेपी नेताओं पर भी हमले की खबर है।

Anoop Ojha
Published on: 5 Jan 2019 6:45 AM GMT
सबरीमाला विवाद: BJP- सीपीएम नेताओं के घर बम से हमला, हिंसा में 1700 से ज्यादा गिरफ्तार
X

तिरुवनंतपुरम: केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद फैला तनाव हिंसक रूप लेता नजर आ रहा है। इसी दौरान कन्नूर जिले के थलसरी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी , आरएसएस और बीजेपी नेताओं पर भी हमले की खबर है। शुक्रवार देर रात बीजेपी के सांसद के घर देसी बम फेंका गया। जबकि इससे कुछ घंटे पहले ही लेफ्ट पार्टी के विधायक के घर भर ऐसी ही घटना हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर ली है।



यह भी पढ़ें.....सबरीमाला विवाद: हक पाने के लिए महिलाएं आज बनाएंगी 620 किमी ह्यूमन चेन

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर फैली हिंसा के कारण केरल आग में जल रहा है। आरोप है कि बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह तोड़फोड़ की है। हिंसा के आरोप में 1700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस बीच केरल के कन्नूर जिले में बीजेपी सांसद वी मुरलीधरन के घर पर देसी बम से हमला किया गया। बीजेपी का आरोप है कि इस हमले के पीछे सीपीआई (एम) का हाथ है।



यह भी पढ़ें......विजयन बोले- संघ परिवार सबरीमाला को बना रहा संघर्ष क्षेत्र

थलसरी में ही ससि के घर पर रात 11 बजे हमला हुआ जिसमें घर की खिड़कियों के कांच टूट गए। उधर, इरिट्टी में सीके विशक नाम के एक सीपीएम कार्यकर्ता को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इससे पहले थलसरी में ही सीपीएम क्षेत्रीय समिति के सदस्य वझाइल ससि पर शाम 5:45 बजे चार मोटरसाइकल सवार लोगों ने हमला किया।

यह भी पढ़ें.....सबरीमाला विवाद: श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी के बाद सन्नीधानम में विरोध प्रदर्शन

शशिकला अपने पति सरवानन और बेटे के साथ दर्शन के लिए आई थीं। उन्होंने पंबा में पत्रकारों से कहा कि उन्हें मंदिर के अंदर जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं मिली। सरवानन ने बताया कि केवल वह और उनका बेटा ही गुरुवार को पूजा कर पाए।

केरल में विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार रात को सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में 46 वर्षीय श्रीलंकाई तमिल महिला ने पूजा अर्चना की है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story