×

दुखद: सुषमा स्वराज नहीं रही हमारे बीच, शोक में डूबा पूरा देश

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स मे बीती रात निधन हो गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में रात 9 बजकर 35 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गम्भीर थी।

Vidushi Mishra
Published on: 6 Aug 2019 6:46 PM GMT
दुखद: सुषमा स्वराज नहीं रही हमारे बीच, शोक में डूबा पूरा देश
X
sushma-swaraj

नई दिल्ली : भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स मे बीती रात निधन हो गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में रात 9 बजकर 35 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गम्भीर थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नितिन गडकरी अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी देखें... जानें कश्मीर के उस हिस्से का हाल, जिस पर है पाकिस्तान का कब्ज़ा

बता दें सुषमा स्वराज की तबियत काफी लंबे अर्से से खराब चल रही थी। उनकी किडनी ट्रांसप्लांनट हो चुकी है। सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं।वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं।

यह भी देखें... जम्मू कश्मीर की आजादी पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।भारत सरकार की मंत्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।

विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था।उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थ।

यह भी देखें... अखिलेश यादव ने कह दी ऐसी बात जिसकी उम्मीद नहीं थी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story