×

साध्वी आई थी शादी में आशीर्वाद देने, फायरिंग कर ली 1 की जान, 4 घायल

By
Published on: 15 Nov 2016 6:40 PM
साध्वी आई थी शादी में आशीर्वाद देने, फायरिंग कर ली 1 की जान, 4 घायल
X

करनालः यहां रेलवे स्टेशन के पास सावित्री लॉन में मंगलवार को शादी समारोह से पहले शगुन पार्टी के दौरान देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हर्ष फायरिंग की। इससे दूल्हे की मौसी की मौत हो गई। 10 साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हैं।

क्या है साध्वी पर आरोप?

साध्वी और उसके सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने पहले डीजे पर "मितरां नू शौक गोलियां चलाउण दा" गाना चलवाया। इसके बाद रिवॉल्वर, पिस्टर और बंदूकों से 60-70 राउंड फायर किए। इसी दौरान एक बंदूक से फायर मिस हो गया और गोली चलने से 50 साल की सुनीता नाम की महिला की मौत हो गई। मौके से पुलिस ने गोलियों के दर्जनों खाली खोखे बरामद किए हैं।

कौन हुए हैं घायल?

इस घटना में ज्योतिनगर की अमरजीत, प्रीतमनगर के अनिल, विनोद और 10 साल की बच्ची मानसी को छर्रे लगे। इन सभी को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोप ये भी है कि सुनीता को गोली लगने के बाद भी साध्वी फायरिंग करती रही। पुलिस ने साध्वी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!