×

जब उमा भारती से गले मिलकर रोने लगीं BJP कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा के बीच मुलाकात हुई।

Dharmendra kumar
Published on: 29 April 2019 8:50 AM GMT
जब उमा भारती से गले मिलकर रोने लगीं BJP कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर
X

भोपाल: लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा के बीच मुलाकात हुई। उमा भारती से मुलाकात के बाद साध्वी प्रज्ञा भावुक हो गईं और उनके आखों से आंसू निकल आए।

साध्वी प्रज्ञा खुद उमा भारती से मिलने उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और उमा भारती ने चम्मच से साध्वी प्रज्ञा को कुछ खिलाया और आशीर्वाद दिया। साथ ही उमा भारती ने अपने पुराने बयान पर सफाई ही। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा से कहा कि मीडिया वाले उनका बयान काट कर दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें...दिव्यांग दूत के सहारे हुसना ने किया मतदान,मिली इज्जत से गदगद हुई मतदाता

उमा ने कहा, 'दीदी मां साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने से मुझे बहुत खुशी हुई। मैं उन्हें एक महान संत और देशभक्त मानती हूं क्योंकि उन्होंने जो कष्ट झेले हैं, वो एक साधारण व्यक्ति नहीं झेल सकता है'।

यह भी पढ़ें...तस्वीरों में देखिए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उन्नाव जिले में वोट डालते लोग

मुलाकात के बाद जब उमा भारती साध्वी प्रज्ञा को गाड़ी तक छोड़ने आईं। गांड़ी में बैठी साध्वी प्रज्ञा को उमा भारती ने अपने गले से लगाया तो प्रज्ञा की आंखों से आंसू निकलने लगे। इस दौरान उमा ने काफी देर तक साध्वी को अपने गले से लगाए रखा। साध्वी के आंसुओं को देखकर उमा ने ढांढस बधाते हुए कहा, 'अरे ये क्या हो गया।' इसके बाद उमा ने दोबारा साध्वी को पुचकारते हुए गले लगाया। उमा इस दौरान खुद भी भावुक नजर आईं। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के पैर भी छुए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story