×

हवाई यात्रा में की अभद्रता तो पडेगा मंहगा, बनेगी नो फाई लिस्ट

Anoop Ojha
Published on: 8 Sep 2017 12:59 PM GMT
हवाई यात्रा में की अभद्रता तो पडेगा मंहगा, बनेगी नो फाई लिस्ट
X
एयर इंडिया के मुंबई-कोच्चि विमान में आई खराबी

नई दिल्ली: अब हवाई यात्रा करते समय मैनर का ख्याल नहीं किया तो पछताना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख कर मंत्रालय ने एक नो फ्राई लिस्ट जारी कर दी। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू नो फ्लाई लिस्ट जारी किया। इस लिस्ट मे वो सब कुछ है जो किसी को सभ्यता से व्यवहार करने के लिए बाध्य करेगा। इस लिस्ट को तीन कैटेगरी को में बांटा गया है। हद किसी ने पार किया तो उसे आजीवन उड़ने से रोक दिया जाएगा। जिसकी सूची तैयार होगी। यात्री के यात्रा के दौरान किए गए व्यवहार का आंकलन सूचाी बना कर किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी हो गयी।

जो कैटेगरी निर्धारित हुई है उसमें पहली है मौखिक दूसरी है फिजिकली और तीसरी है जान से मार देने संबधी। मौखिक में इशारा, डराना,आंखे दिखाना जिसमें 3 महीने के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा। दूसरी फिजिकली बैड बिहेवियर करने वालों के लिए है जिनको 6 महीने तक इस लिस्ट में रखा जाएगा। तीसरी कैटेगरी में आने वाले यात्रियों को आजीवन हवाई यात्रा से वंचित कर दिया जाएगा।

हवाई यात्रा में इस तरह के नियम की आवश्यकता वर्षों पहले से ही थी पर इस पर हीला-हवाली चल रही थी। इस वर्ष के शुरुवात में शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड़ पर बैन उनके अभद्र व्यवहार के कारण बैन लगा दिया था। वहीं से नो फलाई लिस्ट की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story