TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

साक्षी महाराज ने कहा- मोदी ने कश्मीर को पुनः स्वर्ग बनाया, जनता इसका इनाम देकर BJP सरकार बनाएंगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर साक्षी महाराज ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को पीएम मोदी ने फिर से स्वर्ग बनाया है। कश्मीर में जो विकास हुआ है वह पहले कभी नहीं देखा गया है।

Shaban Malik
Published on: 29 Sep 2024 8:56 AM GMT
साक्षी महाराज ने कहा- मोदी ने कश्मीर को पुनः स्वर्ग बनाया, जनता इसका इनाम देकर BJP सरकार बनाएंगी
X
साक्षी महाराज (Social media)

kashmir Assembly Elections 2024: हिंदुस्तान की जन्नत कहे जाने वाले राज्य कश्मीर में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर को पुनः स्वर्ग बनाया गया है। उनके अनुसार, सरकार ने कश्मीर में विकास की एक त्रिवेणी प्रवाहित की है, जिसके फलस्वरूप वहां की जनता अब केंद्र सरकार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। साक्षी महाराज ने विश्वास जताया कि कश्मीर की जनता इनाम देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन देगी और भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही साक्षी महाराज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा की हरियाणा मे भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

कश्मीर के विकास कार्यों को लेकर साक्षी महाराज ने की तारीफ

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गर्दन खेड़ा बाईपास स्थित साक्षी धाम कार्यालय में कश्मीर के विकास कार्यों का उल्लेख किया। साक्षी ने कहा, "कश्मीर में जो भी विकास हुआ है, वह पहले कभी नहीं देखा गया। मोदी जी की सरकार ने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जिससे कश्मीर में शांति और स्थिरता आई है। अब कश्मीरी के लोग विकास के नए युग का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वही साक्षी महाराज ने कश्मीर की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का भी उल्लेख किया, यह कहते हुए कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उनके अनुसार, जब कश्मीर में पर्यटक आएंगे, तो स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। "सरकार ने न केवल अवसंरचना का विकास किया है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार किया है।

साक्षी महाराज और पीएम मोदी

हरियाणा में भी बनेगी भाजपा सरकार

साक्षी महाराज ने हरियाणा विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में भी भाजपा सरकार बनाएगी। "हरियाणा की जनता ने हमारे कामों को देखा है और वे जानती हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।" उन्होंने हरियाणा में पिछले चुनावों में भाजपा की जीत को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया था।

कश्मीर में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। साक्षी महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाएं और उन्हें भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि हम लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें और उन्हें यह बताएं कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो उनके हितों की रक्षा कर सकती है।"

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story