×

विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने संजय तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक संजय तिवारी को विश्व भोजपुरी सम्मेलन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री तिवारी पत्रकारिता के साथ ही कला, साहित्य एवं संस्कृति में विशेष लेखन एवं सृजन के लिए जाने जाते हैं।

tiwarishalini
Published on: 13 March 2018 9:40 AM GMT
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने संजय तिवारी
X

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक संजय तिवारी को विश्व भोजपुरी सम्मेलन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री तिवारी पत्रकारिता के साथ ही कला, साहित्य एवं संस्कृति में विशेष लेखन एवं सृजन के लिए जाने जाते हैं।

गत दिनों दिल्ली में हुई विश्व भोजपुरी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यममिति में संजय तिवारी के नाम की घोषणा की गई।

इस बारे में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्य अकादमी के सदस्य अजित दुबे ने बताया कि संजय तिवारी को उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए यह बड़ा दायित्व सौंपा गया है। भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य में उनकी गहरी रुचि है। सम्मेलन को भरोसा है कि श्री तिवारी के इस दायित्व पर आने से भोजपुरी का बहुत विकास होगा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story