×

चुनाव के बाद देर रात सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 3 राज्यों के राज्यपाल बदले

जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है, खबर है कि जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानातंरण किया गया है, उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए जम्मू और कश्मीर को उपराज्यपाल मिल गया है।

Harsh Pandey
Published on: 25 Oct 2019 3:30 PM GMT
चुनाव के बाद देर रात सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 3 राज्यों के राज्यपाल बदले
X

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है, खबर है कि जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानातंरण किया गया है, उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए जम्मू और कश्मीर को उपराज्यपाल मिल गया है। इसके साथ ही पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है।

आपको बता दें कि व्यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू (जीसी मुर्मू) राज्य के पहले उपराज्यपाल होंगे, वह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह वित्त विभाग में व्यय सचिव हैं, ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे।

राधाकृष्ण माथुर को बने लद्दाख के राज्यपाल...

वहीं राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है, आपको बताते चलें कि दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे, सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं।

सत्यपाल मलिक पर एक नजर...

सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं, मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

इसके साथ ही आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे, वह 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story