×

Sawan 2022: सावन के महीने में भूल से भी न करें ये गलतियां, भगवान भोले के भक्त दें ध्यान

Sawan 2022 Start Date: इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरूआत 14 जुलाई से हो रही है। शिव को समर्पित श्रावन के इस महीने में भोलनाथ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 5 July 2022 7:19 AM GMT
Sawan 2022
X

सावन 2022 (फोटो-सोशल मीडिया)

Sawan 2022 Start Date: बारिश का मौसम शुरू होते ही शिव के भक्तों को सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल सावन के पवित्र महीने की शुरूआत 14 जुलाई से हो रही है। शिव को समर्पित श्रावन के इस महीने में भोलनाथ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने भगवान शिव की भक्ति-भाव से पूजा अर्चना करने से विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। लेकिन इस महीने के दौरान पूजा करने के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो इन गलतियों को आइए पहले से जान लेते हैं।

भगवान शिव के पवित्र महीने सावन के शुरू होने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। इस महीने के दौरान यानी इस बार 14 जुलाई से 12 अगस्त के बीच पड़ने वाले सावन के सोमवार को व्रत करने का विशेष लाभ बताया गया है। लेकिन व्रत करने और शिव जी की पूजा करने के साथ कुछ बातों का ध्‍यान रखना भी बेहद जरूरी है।

सावन में इन गलतियों को करने से बचे

1. सावन के महीने में खाने की चीजों को बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। जीं हां इस महीने नॉनवेज का सेवन यानी मांस-मछली या नशे से मदिरापान के सेवन से एकदम दूरी बना लेनी चाहिए। इस महीने सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।

2. सावन के महीने में खाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। सावन में एकदम सात्विक भोजन करना चाहिए।

3. इस महीने बैंगन और मूली खाने से भी परहेज करना चाहिए।

4. सावन के महीने में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस महीने दूध पीने से परहेज करना चाहिए।

5. भगवान शिव की पूजा के समय शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए। क्योंकि शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है इसलिए शिवलिंग पर हल्दी और कुमकुम नहीं चढ़ानी चाहिए। भगवान भोलेनाथ को दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा बहुत पसंद है। ये चीजे अर्पित करनी चाहिए।

6. इस महीने में किसी का अपनी तरफ से अपमान न करें। साथ ही कोई बुरे विचार भी मन में ना लाएं। जिसमें विशेष रूप से गुरु, जीवनसाथी, माता-पिता, मित्र और द्वार पर आए मेहमानों का तो बिल्कुल नहीं।

7. इस महीने में अपने घर के दरवाजे पर अगर कोई गाय या बैल आए तो उसे मारे नहीं और नहीं मारकर भगाएं। द्वार पर आए इन पशुओं को खाने के लिए कुछ जरूर दें। क्योंकि बैल को भगवान शिव की सवारी नंदी माना गया है।

8. इस महीने शरीर पर तेल लगाने से बचे। क्योंकि सावन माह में तेल का दान किया जाता है।

9. ध्यान दें, कि भगवान शिव पर या शिवलिंग पर कभी केतकी का पुष्प और लाल पुष्प अर्पित ना करें।

10. सवान के महीने दिन के समय सोने से बचे।

कजरी तीज कब है 2022

इस साल कजरी तीज 14 अगस्त रविवार को है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story