OP Rajbhar in NDA: बड़ी खबर, NDA में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर, अटकलों पर लगा विराम

OP Rajbhar in NDA: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज एनडीए में शामिल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजभर को एनडीए में शामिल करवाया।

Jugul Kishor
Published on: 16 July 2023 3:56 AM GMT (Updated on: 16 July 2023 4:24 AM GMT)
OP Rajbhar in NDA: बड़ी खबर, NDA में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर, अटकलों पर लगा विराम
X
गृहमंत्री अमित शाह और ओपी राजभर ( सोशल मीडिया)

OP Rajbhar in NDA: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने की लंबे समय से अटकलें लगायी जा रही थीं, लेकिन आज रविवार (16 अप्रैल) को उन सभी अटकलों पर विराम लग गया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजभर को एनडीए में शामिल करवाया। इस बात की जानकारी शाह ने ट्वीट कर दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि ओमप्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ। राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

राजभर ने पीएम मोदी और गृहमंत्री को बोला धन्यवाद

ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए में शामिल होने के बाद ट्वीट कर लिखा कि भाजपा और सुभासपा आए साथ, सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी। आगे लिखा कि गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में भेंट हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं अमित शाह, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूँ।

ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं। राजभर 2017 से लगातार जहूराबाद से विधायक हैं। राजभर साल 2017 में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग मंत्री के रूप में योगी कैबिनेट में शामिल हुए थे। लेकिन, वह 20 मई 2019 को बीजेपी के गठबंधन से अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2022 में उन्होने सपा गठबंधन से चुनाव लड़ा था। यूपी विधानसभा के नतीजे आने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और सपा गठबंधन से भी अलग हो गए थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story