×

School Holiday in October: अक्टूबर में आधा महीना बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की तो बल्ले-बल्ले

School Holiday in October 2022: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली की छुट्टियों की तारीख जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी ये अवकाश बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए होंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Sep 2022 10:17 AM GMT
School holidays
X
अक्टूबर में स्कूल बंद (फोटो-सोशल मीडिया)

School Holiday in October 2022: कोई त्योहार आने वाला होता है उससे पहले ही बच्चों का सवाल ये होता है कि क्या इस त्योहार की स्कूलों में होती है? ऐसे में अब बच्चों को पहले से ही पता चल जाएगा कि अक्टूबर में किस दिन छुट्टी है। दरअसल मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली की छुट्टियों की तारीख जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी ये अवकाश बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए होंगे। अक्टूबर में सभी त्योहार और रविवार को मिलाकर कुल आधा महीना यानी 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अक्टूबर में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी छुट्टियां राज्य के सभी स्कूलों में होंगी। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश कर दिया है। इस आदेश में उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा कहा गया है कि दशहरा छुट्टी (Dussehra 2022 Holidays) 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। जोकि यह चार दिन का रहेगा।

अब राज्य में दीपावली की छुट्टी की बात करें तो दीपावली का अवकाश (Diwali 2022 Holidays) 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। जोकि लगातार 6 दिनों तक रहेगा। ऐसे में अब इन छुट्टियों के अलावा रविवार को भी जोड़ लें, तो राज्य में कुल 14 दिन का स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।

आगामी दिनों में सितंबर में त्योहार और पर्व की वजह से होने वाली छुट्टियां

10 सितम्बर 2022 - दूसरा शनिवार

11 सितम्बर 2022 - रविवार

18 सितम्बर 2022 - रविवार

23 सितंबर 2022 - शुक्रवार, शहीदी दिवस / हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस

25 सितम्बर 2022 - रविवार

26 सितंबर 2022 - सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story