×

School Holidays in October 2023: अक्टूबर में स्कूली बच्चों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लिस्ट

School Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ने वाले हैं। महीने की शुरुआत एक तारीख यानी रविवार से ही होगी। इसके बाद क्रमश: 8,15,22 और 29 अक्टूबर को रविवार पड़ेगा।

Jugul Kishor
Published on: 1 Oct 2023 1:44 AM GMT (Updated on: 1 Oct 2023 1:44 AM GMT)
School Holidays in October 2023
X

School Holidays in October 2023 (Social Media)

School Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में स्कूली बच्चों की फुल मौज होने वाली है क्योंकि इस महीनों छुट्टियों की भरमार है। इस महीने गांधी जयंती से लेकर कई त्योहार पड़ने वाले। अक्टूबर महीने में दशहरा और नवरात्रि भी हैं। इस वजह से स्कूलों में कई दिनों का अवकाश होने वाला है। इसीलिए कह रहे हैं कि अक्टूबर महीना बच्चों के लिए फुल मौज मस्ती लेकर आने वाला है। तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर में पांच रविवार

अक्टूबर महीने में पांच रविवार पड़ने वाले हैं। महीने की शुरुआत एक तारीख यानी रविवार से ही होगी। इसके बाद क्रमश: 8,15,22 और 29 अक्टूबर को रविवार पड़ेगा। ऐसे करके एक के बाद एक करके पांच रविवार पड़ेगे। गांधी जयंती और नवरात्रि से लेकर दशहरा तक इसी महीने में हैं, जिसके चलते स्कूल कई दिन बंद रहेंगे। कुछ स्कूलों में बच्चों को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी दी जाती है। ऐसे में, 14 अक्तूबर को दूसरे शनिवार और 15 अक्तूबर को तीसरे रविवार, 28 अक्तूबर को चौथे शनिवार और 29 अक्तूबर को पांचवे रविवार की लगातार छुट्टी मिलेगी।

अक्तूबर महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर- पहला रविवार

2 अक्टूबर - गांधी जयंती

8 अक्टूबर - दूसरा रविवार

14 अक्टूबर - दूसरा शनिवार (इस दिन कुछ स्कूलों में अवकाश होगा)

15 अक्टूबर - तीसरा रविवार

22 अक्टूबर - चौथा रविवार

24 अक्टूबर - दशहरा, दुर्गा विसर्जन

28 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा, चौथा शनिवार

29 अक्टूबर - पांचवा रविवार

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story