×

व्हाट्सएप मामले में SEBI ने चलाई कड़ी मुहीम

tiwarishalini
Published on: 23 Dec 2017 10:21 AM GMT
व्हाट्सएप मामले में SEBI ने चलाई कड़ी मुहीम
X

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर कंपनियों की संवेदनशील जानकारी को गैरकानूनी तरीके से लीक करने के मामले में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने बाज़ार के विश्लेषकों और विभिन्न कारोबारियों के परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

यह पहला ऐसा मौका है जब सेबी ने इतना बड़ा अभियान चलाया हो। सेबी ने 30 अधिकारियों और 70 पुलिसकर्मियों को मामले की जांच में लगाया है। तलाशी अभियान में दस्तावेज़, मोबाइल और जो भी डिजिटल उपकरण मिले उन्हें जब्त कर लिया गया है और अब सेबी इनकी जांच कर रहा है।

सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने भी कहा है कि इसकी जांच की जा रही है। सेबी के पास सूचना आई थी कि कंपनियों के आधिकारिक तौर पर जानकारी को सार्वजनिक करने से पूर्व ही उसे व्हाट्सएप पर लीक कर दिया जाता है।

सेबी यहां मुख्य रूप से भेदिया कारोबार निषेध संबंधी दिशानिर्देशों के संभावित उल्लंघन की जांच करेगा। साथ में ये भी कहा जा रहा है कि अगर इसमें कोई अन्य संवेदनशील जानकारियां भी प्राप्त होती हैं तो वे इन्हें आयकर विभाग या बाकी एजेंसियों को आगे जांच के लिए भेजेगा।

आपको बता दें, सेबी ने दो दर्ज़न से ज्यादा कंपनियों की जांच की है, जिसमें शेयरों में हुए सौदों में कथित तौर पर संवेदनशील वित्तीय जानकारियां लीक हुई हैं। इसके लिए सेबी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से डेटा भी मांगा था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story