×

Amit Shah Security Breach: त्रिपुरा में शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसी सफेद कार...शपथ ग्रहण समारोह में गए थे

Amit Shah Security Breach: त्रिपुरा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री अमित शाह अगरतला गए थे। जहां शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।

aman
Written By aman
Published on: 9 March 2023 2:35 PM GMT (Updated on: 9 March 2023 2:36 PM GMT)
Amit Shah Security Breach
X

Amit Shah Security Breach (Social Media)

Amit Shah Security Breach : त्रिपुरा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अगरतला गए थे। जहां शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को अमित शाह के काफिले में अचानक एक सफेद रंग की कार घुस गई। पुलिस ने कार को रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ़्तार में काफिले को ओवरटेक करते हुए निकल गई।

गौरतलब है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को त्रिपुरा दौरे पर थे। माणिक साहा के नेतृत्व में वहां राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमित शाह अगरतला पहुंचे थे। ये वाकया जब हुआ तब शाह स्टेट गेस्ट हाउस से निकल रहे थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने कहा कि, कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस वालों ने कार रोकी, मगर ड्राइवर भाग गया

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शाह का काफिला गुजर रहा है, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक काफिले के पास आ जाती है। ये देख स्थानीय पुलिस वाले हैरान रह जाते हैं। हालांकि, कार कुछ देर रुकी रहती है। इसके बाद अचानक कार शाह के काफिले के बीच में आ जाती है। पुलिसकर्मी पीछे दौड़ते हुए कार को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह रुकी नहीं। मौके की नजाकत को भांपते हुए कार चालक ने गाड़ी को खूब भगाया। बाद में कार को छोड़ चालक फरार हो गया।

पहले भी हो चुकी है शाह की सुरक्षा में चूक

आपको बता दें, इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में महाराष्ट्र दौरे पर भी गृह मंत्री शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story