×

CAA Law: क्या बढ़ जायेंगीं सीमा हैदर की मुश्किलें ? जानिए क्या कहता है लॉ

CAA Law Update: आज गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को अधिसूचित होगा। इससे पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं आइये जानते हैं कैसे।

Shweta Srivastava
Published on: 11 March 2024 1:59 PM GMT
CAA Update
X

CAA Update (Image Credit-Social Media)

CAA Law Update: गृह मंत्रालय अबसे थोड़ी ही देर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करेगा। जहाँ ये कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना आसान बनाता है। वहीँ कहा जा रहा है कि इससे पकिस्तान से आईं सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं आइये जानते हैं कैसे।

CAA कानून आने से और बढ़ जाएँगी सीमा हैदर की मुश्किलें

CAA (Citizenship Amendment Act) कानून पर बात करते हुए सीमा हैदर (Seema Haider) ने कुछ समय पहले कहा था कि," जब गायक अदनान सामी को भारत में रहने के बाद यहां की नागरिकता मिल गई थी, तो उसे भी नागरिकता मिलनी चाहिए।" वहीँ आपको बता दें कि भारत में नागरिकता पाने के क्या नियम हैं और कैसे मिलती है यहाँ की नागरिकता। साथ ही CAA के आने के बाद नियमों में क्या बदलाव हो सकता है।

दरअसल CAA कानून का लक्ष्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देना है। 2019 में जब ये कानून सामने आया तो इसके बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे। वहीँ पिछले महीने अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि सीएए कानून को कोई नहीं रोक सकता।

इस पर उन्होंने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा था कि, ''CAA कानून को चुनाव से पहले लागू किया जाएगा साथ ही ये देश का कानून है और इसे कोई नहीं रोक सकता, ये पत्थर की लकीर है, ये हकीकत है।'' इसके अलावा उन्होंने देशवासियों को आश्वासन दिया कि ये किसी की भी नागरिकता नहीं छीनेगा साथ ही ये देश का अधिनियम है।

आपको बता दें कि सीमा हैदर नोयडा के सचिन मीणा (Sachin Meena) से प्यार करती है और भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) हासिल करके वो उसके साथ रहना चाहती है। दरअसल सीमा पकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गयी थी साथ में वो अपने तीन बच्चों को भी लाई हैं।

भारत का नागरिकता कानून कहता है कि अगर कोई भारतीय व्यक्ति किसी विदेशी महिला से शादी करता है या भारतीय लड़की भी अगर किसी विदेशी लड़के से शादी करती है तो वो विदेशी लड़का या लड़की भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन सीमा हैदर के मामले में ये इतना आसान नहीं है। क्योंकि उसे भारत में गैर-कानूनी तरीके से एंट्री की है। इतना ही नहीं CAA कानून के अनुसार भी सीमा के भारत में रहने पर काफी सारे पेंच मौजूद हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story