×

कॉन्फीडेंस के मायने समझ खुद में लाएं सकारात्मक बदलाव

Newstrack
Published on: 28 Feb 2018 9:41 AM GMT
कॉन्फीडेंस के मायने समझ खुद में लाएं सकारात्मक बदलाव
X

नई दिल्ली: जब लोगों से आत्मविश्वास के बारे में पूछा जाता है तो अक्सर वे आत्मविश्वास का मतलब यह निकाल लेते हैं कि उन्हें सबकुछ आता है, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। आत्मविश्वास को पूरी तरह से समझकर ही आप सफल हो सकते हैं। आत्मविश्वास खुद पर भरोसा होता है और यह आपको आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। आइए जानते हैं आत्मविश्वास का सही मतलब।

जुझारू बनें : आत्मविश्वास का सही अर्थ है कि हर स्थिति में डटे रहने की भावना यानी आपको जुझारू होना है। जिस इंसान के पास कॉन्फिडेंस होता है, वह कभी हार नहीं मानता और प्रयास जारी रखता है। यही वजह है कि वह तेजी से सफल होता है। कॉन्फिडेंट होने के कारण वह दूसरों से अलग नजर आता है और लोग उसे देखकर कुछ सीखने की प्रयास करते हैं। इसलिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें : मिशन एडमिशन : आईआईएम रांची से एचआरएम में करें पीजी डिप्लोमा

अहंकारी नहीं, आत्मविश्वासी बनें : आत्मविश्वास से भरा इंसान कहता है कि मैं भी इस काम को कर सकता हूं, जबकि अहंकारी व्यक्ति का कथन होता है कि मैं ही इस काम को कर सकता है। इन दोनों बातों में बड़ा अंतर है। खुद को सामान्य मानते हुए भी जो बड़े लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करता है, सच्चा आत्मविश्वासी वही व्यक्ति होता है।

सबके लिए प्रयास करें : आत्मविश्वासी व्यक्ति सिर्फ अपने फायदे के बारे में विचार नहीं करता है। वह अपने फायदे को भी दूसरों के साथ बांटने की भावना रखता है। वह कोशिश करता है कि उसके कार्यों से सबका भला हो और सभी लोग प्रगति करें। वह हर व्यक्ति की बात को सुनकर निर्णय करता है।

डरना छोड़ आगे बढ़ते रहें : आत्मविश्वास अनुभव के साथ आता है। कोरी बातों से आत्मविश्वास पैदा नहीं होता, यह सिर्फ दिखावा होता है। परीक्षा की घड़ी में ऐसा आत्मविश्वास फेल हो जाता है। आत्मविश्वासी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति से डर नहीं लगता बल्कि वह लोगों को भी इस बात का भरोसा दिलाता है कि हर मुश्किल पर विजय हासिल की जा सकती है। वह दूसरों को भी विश्वास से भर देता है।

ये भी पढ़ें : सफल कॅरियर की परिभाषा : सकारात्मक सोच से जीवन को बनाएं सार्थक

कभी भी सीखना बंद न करें : आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति कभी भी सीखना बंद नहीं करता है। आत्मविश्वास का मतलब यह नहीं है कि मुझे सबकुछ आता है। कॉन्फिडेंट से लबरेज व्यक्ति नित नया ज्ञान हासिल करने में लगा रहता है। वह दूसरों की बातों में आने की बजाय दूसरों को जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया सिखाने का प्रयास करता है और मुश्किलें आने पर दूसरों की मदद करता है। इसलिए हमेशा आत्मविश्वासी व्यक्ति ही आगे बढ़ते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story