×

Delhi: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबियत, AIIMS में भर्ती

Delhi: 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बुधवार देर शाम तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Jun 2024 2:28 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2024 2:48 AM GMT)
India News
X

लालकृष्ण आडवाणी। (Pic: Social Media)

Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ गई है। 96 वर्ष के आडवाणी लगातार डॉक्टरों की देख-रेख में रहते हैं। उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप होता रहता है। हालांकि कल देर शाम तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट (बुजुर्गों का इलाज करने वाला विभाग) के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बढ़ते उम्र से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है।

इसी साल मिला था भारत रत्न

लालकृष्ण आडवाणी को इसी वर्ष देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में भी वो खराब तबियत के चलते शामिल नहीं हो सके थे। 30 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया था। राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह इस औपचारिक समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान आडवाणी के परिजन भी मौजूद रहे। भारत रत्न से पहले लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2015 में देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

लंबे समय तक रहे गृह मंत्री

लालकृष्ण आडवाणी सरकार में रहते हुए बड़े पदों पर रहे। उन्होंने 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री के रूप में देश को सेवा दी। साथ ही वो लंबे समय तक गृह मंत्री भी रहे। साल 1998 से लेकर 2004 तक उन्होंने गृह मंत्री का पद संभाला। भाजपा के गठन में इनकी बड़ी भूमिका रही। वह पार्टी के सह-संस्थापकों में से एक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य हैं

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story