×

कांग्रेस में हड़कंप: इस वरिष्ठ नेता का निधन, CM गहलोत समेत BJP ने जताया शोक

राजस्थान के जयपुर में स्थित ईएचसीसी अस्पताल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिसिंह ने शुक्रवार की शाम आखिरी साँस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्ति किया।

Shivani
Published on: 12 Sep 2020 5:02 AM GMT
कांग्रेस में हड़कंप: इस वरिष्ठ नेता का निधन, CM गहलोत समेत BJP ने जताया शोक
X

जयपुर. कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिसिंह का बीती शाम जयपुर के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस शोकाकुल हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर कांग्रेस नेताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि हरिसिंह जनता दल से विधायक रहे हैं। गैर कांग्रेसी सरकार में जलदाय मंत्री रहे। इसके बाद लम्बे अरसे तक कांग्रेस में रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिसिंह का निधन

दरअसल, राजस्थान के जयपुर में स्थित ईएचसीसी अस्पताल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिसिंह ने शुक्रवार की शाम आखिरी साँस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्ति किया। इसके अलावा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई नेताओं ने डॉ. हरिसिंह को श्रद्धांजलि दी।



ये भी पढ़ेंः वेतन कटौती का बिल पास:मंत्री-विधायकों पर बड़ा फैसला, अब कटेगी 30 फीसदी सैलेरी

डॉ. हरिसिंह का राजनीतिक सफर:

कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की तीन- तीन पीढ़ियों के साथ काम करने वाले डॉ हरिसिंह आपातकाल के बाद हुए चुनाव में सक्रिय हुए और साल 1977 में पहली बार जनता दल से विधायक बने। उन्होंने भैरोसिंह शेखावत के नेतृत्व में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार में जलदाय मंत्री का पद संभाला।



ये भी पढ़ेँः कांग्रेस में फेरबदल: राहुल की ताजपोशी का रास्ता साफ, पसंदीदा लोगों को तरजीह

डॉ. हरिसिंह फुलेरा से तीन बार विधायक, सीकर से एक बार सांसद रहे। कांग्रेस में प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष रहे। बाद में पार्टी से मतभेदों के चलते 25 अक्टूबर 2011 को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। हालांकि साल 2016 में उन्होने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली लेकिन उन्हें पार्टी में कोई पद नहीं मिला।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story