×

राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अद्भुत थी डॉ. वेदप्रताप वैदिक की लेखनी, देखें उनके चुनिंदा लेख

Ved Pratap Vaidik: newstrack.com पर डॉ. वेद प्रताप वैदिक के नियमित लेख प्रकाशित होते रहे थे। देश की राजनीति हो या अंतरराष्ट्रीय मसले हर मुद्दे पर उनकी लेखनी ने कमाल किया।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 March 2023 3:39 PM GMT (Updated on: 14 March 2023 3:44 PM GMT)
राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अद्भुत थी डॉ. वेदप्रताप वैदिक की लेखनी, देखें उनके चुनिंदा लेख
X

Ved Pratap Vaidik: देश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक (Dr. Ved Pratap Vaidik) का मंगलवार (14 मार्च) को निधन हो गया। वो करीब 78 वर्ष के थे। आज सुबह वो नहाने बाथरूम गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। आखिरकार परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। वो अंदर बेसुध पड़े मिले। वेद प्रताप वैदिक को घर के पास ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. वैदिक पत्रकारिता में राजनीतिक चिंतक के तौर पर काफी विख्यात थे। अंतरराष्ट्रीय राजनीति और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक उन्होंने काम किया। डॉ. वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को इंदौर में हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार होने के साथ-साथ उनकी रूसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर अच्छी पकड़ रही थी। डॉ. वैदिक के लेख देश के सभी बड़े समाचार पत्रों वेब पोर्टलों सहित अन्य मंच पर भी पढ़े जाते रहे हैं। बदलते समय के साथ डॉ वैदिक ने पत्रकारिता में तालमेल बिठाए रखा।

newstrack.com पर भी डॉ. वेद प्रताप वैदिक के लेख लगातार प्रकाशित होते रहे थे। उन्हीं लेखों में से कुछ चुनिंदा आज आपके लिए पेश कर रहे हैं।

China And Terrorism: आतंकवाद को चीन की शै, डा. वेद प्रताप वैदिक की सटीक टिप्पणी


भारत-बांग्ला प्रेमालापः कारण और महत्व गिना रहे डॉ वेदप्रताप वैदिक

कांग्रेसः ढाक के वही तीन पात!

ये भारत से क्यों भागते हैं ?

मोहन भागवत और राहुल गांधी

Republic Day 2023: हम गणतंत्र दिवस कैसे मनाएं ?

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story