×

सेंसेक्स 699 अंक गिरकर पहुंचा 26819 के स्तर पर, 67 रुपए का हुआ डॉलर

By
Published on: 11 Nov 2016 6:04 AM GMT
सेंसेक्स 699 अंक गिरकर पहुंचा 26819 के स्तर पर, 67 रुपए का हुआ डॉलर
X

मुंबईः शेयर मार्केट के कारोबार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिला। सेंसेक्स 699 अंकों की गिरावट के साथ 26819 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 229 अंकों की गिरावट के साथ 8296 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले 54 पैसे तक कमजोर होकर 67.17 के स्तर तक पहुंच गया। अंतराष्ट्रीय और घरेलू दोनों कारणों की वजह से रुपए में कमजोरी आई है।

बता दें की अमेरिका में बॉण्ड की यील्ड बढ़ गई है। इसके कारण तमाम एशियाई करंसी में भारी गिरावट आई है। चीन की करंसी युआन अपने 7 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। एशियाई करंसी में आई इस गिरावट का असर भारतीय रुपए पर भी दिख रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर रूपया 68 के स्तर से ऊपर होता है तो आने वाले दिनों में रुपया और कमजोर हो सकता है।

शुक्रवार की सुबह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 69.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,456.65 पर जबकि बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला था। रूपया डॉसरके मुकाबले 2 पैसे गिरावट के साथ अपना कारोबार शुरू किया था।

Next Story