×

September Vrat Tyohar List 2022: सितंबर माह में हिंदू धर्म के व्रत-त्योहार की यहां देखें लिस्ट

September Vrat Tyohar List 2022: सितंबर के महीने की शुरूआत ऋषि पंचमी से हुई है। ऐसे ही इस महीने में हिंदू धर्म के कई त्योहार और पर्व पड़ रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Sep 2022 7:12 AM GMT
September Vrat Tyohar List 2022
X

September Vrat Tyohar List 2022

Click the Play button to listen to article

September Vrat Tyohar List 2022: सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर के महीने की शुरूआत ऋषि पंचमी से हुई है। ऐसे ही इस महीने में हिंदू धर्म के कई त्योहार और पर्व पड़ रहे हैं। जिनका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। गणेश उत्सव का पर्व सितंबर में चल रहा है, वहीं पितृपक्ष (pitru paksha 2022 start date) भी इसी महीने में है। इसके बाद इसी माह में शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) शुरू हो रही है। जो हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो रही है। मां नौ दुर्गा के नवरात्र नौ दिन तक चलते हैं। इस हिसाब से इस साल शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक हैं। फिर दशवें दिन दशहरा है। आइए आपको सितंबर में पड़ने वाले सभी त्योहारों के बारे में बताते हैं।

सितंबर 2022 माह में पड़ने वाले त्योहार

तारीख व्रत-त्योहार

2 सितंबर 2022 सूर्य षष्ठी, दुबड़ी सातम, संतान सप्तमी

4 सितंबर 2022 श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती

5 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस, श्री रामदेव जी का मेला

6 सितम्बर 2022 परिवर्तनी एकादशी

8 सितम्बर 2022 प्रदोष व्रत (शुक्ल )

9 सितम्बर 2022 अनंत चतुर्दशी

10 सितम्बर 2022 भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ

13 सितम्बर 2022 संकष्टी चतुर्थी

17 सितम्बर 2022 कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी

21 सितम्बर 2022 इंदिरा एकादशी

23 सितम्बर 2022 प्रदोष व्रत (कृष्ण)

24 सितम्बर 2022 मासिक शिव रात्रि

25 सितम्बर 2022 आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त

26 सितम्बर 2022 शरद नवरात्रि-महाराजा अग्रसेन जयंती

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story