×

मोदी सरकार की बड़ी जीत: खूंखार आतंकियों की कैद से 7 भारतीयों को कराया गया रिहा

दरअसल 14 सितंबर को लीबिया के अस्सहवेरिफ इलाके से इन सभी सातों भारतीयों को उस समय बन्दूक के दम पर अगवा कर लिया गया था, जब वे सभी साथ में अपने देश भारत लौटने के लिए त्रिपोली हवाई अड्डे जा रहे थे।

Newstrack
Published on: 12 Oct 2020 5:06 AM GMT
मोदी सरकार की बड़ी जीत: खूंखार आतंकियों की कैद से 7 भारतीयों को कराया गया रिहा
X
भारत लगातार इन्हें बचाने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद आज सभी सात भारतीयों की रिहाई मुमकिन हो पाई है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से ये बयान आया था।

नई दिल्ली: आज की बड़ी खबर लीबिया से आ रही है। आतंकवादियों ने पिछले महीने लीबिया में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था। इनमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात और बिहार के निवासी शामिल थे।

भारत लगातार इन्हें बचाने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद से आज सभी सातों भारतीयों को आतंकवादियों के चंगुल से सही सलामत रिहा करा लिया गया है।

भारत और लीबिया के बढ़ते दबाव के बाद आतंकवादियों को ये कदम उठाना पड़ा है। सातों भारतीयों के रिहा होने की जानकारी ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने दी है। इन्हें जल्द ही लीबिया से भारत लाया जाएगा। फिर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

Terrorist आतंकवादियों की फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: मल्हनी के उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों की स्थिति बिन दूल्हा बाराती जैसी आ रही नजर

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल 14 सितंबर को लीबिया के अस्सहवेरिफ इलाके से इन सभी सातों भारतीयों को उस समय बन्दूक के दम पर अगवा कर लिया गया था, जब वे सभी साथ में अपने देश भारत लौटने के लिए त्रिपोली हवाई अड्डे जा रहे थे।

जब ये खबर भारत तक पहुंची तो उसके बाद से ही उन्हें आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कवायद की जाने लगी। भारत लगातार इन्हें बचाने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद से आज सभी सात भारतीयों की रिहाई मुमकिन हो पाई है।

इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से ये बयान आया था कि लीबिया में पिछले महीने सात भारतीयों का अपहरण कर लिया गया और भारत उनकी रिहाई के लिए लीबियाई अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। अगवा किये गये भारतीयों में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोग हैं।

यह भी पढ़ें: मुंह पर अंगोछा-पैरों में हवाई चप्पल पहनकर जांच करने मंडी पहुंचे डीएम, आगे हुआ ये

Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो(सोशल मीडिया)

अगवा किये गये भारतीयों को वापस लाने के लिए मोदी सरकार ने झोंक दी थी पूरी ताकत

ये बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अनुराग श्रीवास्तव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताई थी। उन्होंने ये भी कहा था कि

सरकार इन लोगों के परिवार के सपंर्क में है और आश्वासन देना चाहेगी कि लीबियाई अधिकारियों तथा नियोक्ता के साथ वार्ता और समन्वय कर हम अपने नागरिकों का पता लगाने तथा जल्द से जल्द उन्हें रिहा कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया था अगवा किए गए भारतीय नागरिक एक निर्माण एवं तेल आपूर्ति कंपनी में जॉब करते थे। आतंवादियों ने सबूत के रूप में तस्वीर दिखाई हैं कि भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं तथा उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 20 साधुओं की हत्या: हकीकत जान दंग रह जाएगा देश, यूपी में लिस्ट जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story