×

Indian Restaurants World's Top 100 list: दुनिया के टॉप 100 रेस्तराँ में भारत के सात को मिली जगह

Seven Indian Restaurants World's Top 100 list: टेस्ट एटलस के अनुसार उसके डेटाबेस में 23,952 पारंपरिक रेस्तरां हैं। हाल ही में इसी गाइड द्वारा भारतीय व्यंजनों को दुनिया में 12वें सर्वश्रेष्ठ के रूप में नामित किया गया था।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Dec 2024 1:50 PM IST
Seven Indian Restaurants Worlds Top 100 list
X

Seven Indian Restaurants World's Top 100 list  (photo: social media ) 

Seven Indian Restaurants World's Top 100 list: भारत के खानपान का लोहा पूरी दुनिया मानती है। अब भारत की समृद्ध खान-पान विरासत को मान्यता देते हुए सात भारतीय रेस्तराँ ने दुनिया भर के टॉप 100 प्रसिद्ध रेस्तरां की सूची में स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट नामचीन ट्रेवल गाइड ‘टेस्ट एटलस’ ने दी है। इस सूची में ऐसे रेस्तराँ शामिल हैं जो न सिर्फ तरह तरह के व्यंजन परोसते हैं बल्कि अपने शहरों के सांस्कृतिक स्थल भी हैं। इस रैंकिंग में इतिहास, सार्वजनिक रेटिंग और उनके प्रतिष्ठित व्यंजनों के लिए टेस्ट एटलस स्कोर जैसे मानकों पर विचार किया जाता है। टेस्ट एटलस के अनुसार उसके डेटाबेस में 23,952 पारंपरिक रेस्तरां हैं। हाल ही में इसी गाइड द्वारा भारतीय व्यंजनों को दुनिया में 12वें सर्वश्रेष्ठ के रूप में नामित किया गया था।

ये हैं टेस्ट एटलस में टॉप 100 में शामिल भारतीय रेस्तरां

- पैरागॉन रेस्टोरेंट, कोझिकोड – रैंकिंग 5 - स्थापना: 1939। अपने मालाबारी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध, पैरागॉन रेस्टोरेंट कोझिकोड में एक प्रमुख स्थान रखता है। अपनी स्वादिष्ट बिरयानी और समुद्री भोजन के लिए प्रसिद्ध इस रेस्तरां ने केरल के पारंपरिक व्यंजनों के लिए एक उंचा मानक स्थापित किया है।


- पीटर कैट, कोलकाता – रैंकिंग 7 - स्थापना: 1975 - कोलकाता का यह रेस्तरां अपने इंडो-ईरानी व्यंजनों के लिए फेमस है। पीटर कैट के चेलो कबाब बेहद प्रसिद्ध हैं, इस रेस्तरां का इंटीरियर लाल और सुनहरे रंग से पुराने स्टाइल का है। ये रेस्तरां अपने व्यंजन के साथ साथ अपने इंटीरियर के लिए मशहूर है।


- अमरीक सुखदेव, मुरथल – रैंकिंग 13 - स्थापना: 1956 - ट्रक ड्राइवरों के ढाबे के रूप में शुरू हुआ यह रेस्तरां अब एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। अमरीक सुखदेव अपने स्वादिष्ट उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ आलू पराठे के लिए बहुत मशहूर है।


- करीम, नई दिल्ली – रैंकिंग 59 - स्थापना: 1913 - इसका खास कोरमा और अन्य नॉन वेज व्यंजन स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच समान रूप से पसंदीदा बने हुए हैं।


- सेंट्रल टिफिन रूम, बंगलुरु – रैंकिंग 69 - स्थापना: 1952 - अपने प्रतिष्ठित मसाला डोसा के लिए जाना जाने वाला यह एक हेरिटेज रेस्तराँ है, जो दशकों से बंगलुरु में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए पसंदीदा रहा है।


- गुलाटी, नई दिल्ली – रैंकिंग 77 - स्थापना: 1959 - राजधानी के बीचों-बीच स्थित, गुलाटी अपने मलाईदार और स्वादिष्ट बटर चिकन के लिए मशहूर है, जो एक ऐसी डिश है जो वैश्विक स्तर पर भारतीय व्यंजनों का पर्याय बन गयी है।


- राम आश्रय, मुंबई – रैंकिंग 78 - स्थापना: 1939 - दक्षिण भारतीय खाने के शौकीनों के लिए मुंबई के माटुंगा में स्थित राम आश्रय एक ऐसा बेहतरीन मेन्यू पेश करता है जो हर दिन बदलता रहता है। इसके उपमा और डोसा ने इसे एक पसंदीदा गंतव्य बना दिया है जहाँ स्थान पाने के लिए रोजाना लाइन लगती है।





Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story