×

Flights Delayed: घने कोहरे ने डाला हवाई उड़ानों पर असर, आज भी कई ट्रेनें लेट, जानिए कब से कम होगी ठंड

Flights Delayed: शनिवार को घने कोहने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई संचालन पर गहरा असर पर पड़ा है। कई हवाई उड़ाने लेट हुई हैं। इस वजह से हवाई अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

Viren Singh
Published on: 6 Jan 2024 6:32 AM GMT
Flights Delayed
X

Flights Delayed (सोशल मीडिया)  

Flights Delayed: उत्तरी और मध्य भागों सहित भारत के कई क्षेत्रों में भीषण ठंड और घने कोहरे के असर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते 1 जनवरी, 2024 से घने कोहरे की वजह से यात्रायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर गाड़ियों के पहियों की रफ्तार थम सी गई। जो ट्रेनें अपनी तेजी के लिए जानी जाती थीं, वह ट्रेनें अब पैसेंजर ट्रेन से भी धीरी हो गई हैं, जिसके वजह ट्रेनें अपने गंतव्य पर कई कई घंटे लेट पहुंच रही हैं। इसके अलावा कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पर जाने से बीते कई दिनों से हवाई उड़ानें भी प्रभाव हुई हैं। ऐसी स्थिति आज भी बनी हुई है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ाने लेट

शनिवार को घने कोहने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई संचालन पर गहरा असर पर पड़ा है। कई हवाई उड़ाने लेट हुई हैं। इस वजह से हवाई अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है और लोगों को कापी परेशानियों को सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली स्टेशन भी में यात्रियों की भारी संख्या देखी गई है। दिल्ली की ओर आने वाले कई ट्रेनें लेट हुई हैं। लोगों को इस कड़ाके की सर्दी में अपनी ट्रेनें के लिए कई कई घंटों तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में गंभीर शीत दिवस घोषित

मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में कई स्थानों पर ठंड से गंभीर शीत दिवस की स्थिति की सूचना दी है। शीत दिवस की स्थिति ने दिल्ली के कई इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

कल भी कई ट्रेनें और हवाई उड़ानें थी लेट

इससे पहले शुक्रवार को भी उत्तर भारत के बड़े हिस्से और कुछ मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड रही और तापमान सामान्य से दो से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। गंगा के मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की परत ने रेल, हवा और सड़क यातायात को प्रभावित किया। हवाई उड़ानों के साथ दिल्ली की ओर से जाने वाली 22 ट्रेनों संचालन पर असर पड़ा और वह लेट रही।

दो दिन पड़ेगी और कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा था कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उसके बाद इसमें काफी कमी आएगी। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

सोमवार से बदलेगा मौसम

मौसम कार्यालय ने कहा कि गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सोमवार से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story