×

सीमा पर भीषण हादसा: जवानों पर आफत एक शहीद, अचानक फटा गन का बैरल

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर भीषण हादसा हो गया। यहां पर भारतीय सेना की पोकरण फायरिंग रेंज (Army's Pokaran Firing Range) में अभ्यास के बीच एक गन का बैरल फट गया। जिससे सीमा सुरक्षा बल(BSF) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।

Vidushi Mishra
Published on: 3 March 2021 7:31 AM GMT
सीमा पर भीषण हादसा: जवानों पर आफत एक शहीद, अचानक फटा गन का बैरल
X
जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल(BSF) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। तुरंत ही घायल जवानों को जोधपुर रेफर किया गया है।

जैसलमेर: मंगलवार शाम को जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर भीषण हादसा हो गया। यहां पर भारतीय सेना की पोकरण फायरिंग रेंज (Army's Pokaran Firing Range) में अभ्यास के बीच एक गन का बैरल फट गया। जिससे सीमा सुरक्षा बल(BSF) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। तुरंत ही घायल जवानों को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं जो जवान शहीद हुआ, वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें...महिलाओं पर बड़ी खबरः ये आंकड़ा चौंका देगा आपको, दुनियाभर के देशों से आई रिपोर्टं

गन का बैरल अचानक फटा

जैसलमेर में हुए इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सेना की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कल शाम को हुआ। बता दें, उस समय वहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1077 रेजिमेंट की टुकड़ी अभ्यास करने में व्यस्त थी।

जहां पर फायरिंग के अभ्यास में 5 जवान हिस्सा ले रहे थे। जिसके बीच 105 एमएम गन का बैरल अचानक फट गया। और इसमें 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद उनको तत्काल पोकरण अस्पताल ले जाया गया। वहां जवान सतीश कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...दिल्ली MCD उप चुनाव: जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं का नारा- “हो गया काम, जय श्री राम”

शहीद हुए जवान

ऐसे में अन्य 2 घायल जवानों आबिद अली और महेशचंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर स्थित सेना के हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। इस हादसे में शहीद हुए जवान सतीश कुमार उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। इस हादसे के बारे में बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के पश्चात शहीद के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

बता दें, भारतीय सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में इस फायरिंग रेंज में अभ्यास भी लगातार चलते रहते हैं। जिसमें अभ्यास के दौरान तमाम सावधानियां रखने के बावजूद कई बार हादसे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...जम्मू कश्मीर: लेफ्टिनेंट रैंक के आर्मी अधिकारी ने खुद को मारी गोली हुई मौत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story