×

Sexual Harassment Cases: बृजभूषण सिंह ही नहीं इन माननीयों पर भी लगे यौन शोषण के गंभीर आरोप, पद से देना पड़ा इस्तीफा

Sexual Harassment Cases: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी माननीयों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं।

aman
Written By aman
Published on: 20 Jan 2023 2:19 AM GMT
Sexual Harassment Cases: बृजभूषण सिंह ही नहीं इन माननीयों पर भी लगे यौन शोषण के गंभीर आरोप, पद से देना पड़ा इस्तीफा
X

Sexual Harassment Charges : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और कुश्‍ती संघ के अध्यक्षबृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला पहलवानों के इन आरोपों के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृजभूषण के इस्तीफे की अटकलें भी तेज हैं। लेकिन, बृजभूषण सिंह एक मात्र 'माननीय' नहीं हैं जिन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी बीजेपी के कुछ बड़े चेहरे इसी तरह के आरोपों के बाद अपनी कुर्सी गंवा चुके हैं।

विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर लगाए आरोप

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर एशियन गेम्स (Asian Games) और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने यौन शोषण ((Vinesh Phogat Sexual Exploitation) का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मैं यहां डर-डर कर पहुंची हूं। पता नहीं अध्यक्ष जी (बृजभूषण सिंह) ने खुद कितनी लड़कियों का यौन शोषण किया है। उन्होंने ये भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के आदमी फोन पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

PM और गृहमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

चर्चित भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मीडिया के सामने रोते हुए अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा भारतीय कुश्ती महासंघ ((WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह बीते कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण करते रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। विश्व चैंपियनशिप (world Championships) की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश फोगाट ने ये भी दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है। उन्होंने आरोपों में ये भी कहा कि शिविर में कुछ महिलाएं हैं जो बृजभूषण सिंह के कहने पर पहलवानों से संपर्क करती हैं। फिर उनका यौन शोषण होता है।

बृजभूषण की सफाई- तो मैं फांसी लगा लूंगा

इन आरोपों से इनकार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'सबसे बड़ा और गंभीर आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है। क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा। सारे आरोप निराधार हैं।' बीच तय माना जा रहा है कि जल्द ही बृजभूषण सिंह का इस्तीफा हो सकता है। क्योंकि, इस वर्ष कई राज्यों में चुनाव होने हैं। बीजेपी पहले ही उन चुनावों की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में इस मामले को जितना जल्द निपटाया जाए, वही सही होगा।



हरियाणा के खेल मंत्री पर महिला कोच का आरोप

इससे पहले, बीजेपी शासित राज्य हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर एक महिला कोच ने बीते दिसंबर महीने में गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कोच ने खेल मंत्री पर अपने सरकारी आवास पर बुलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच ने यहां तक कहा कि, जब इस मामले की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से की गई, तो उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली। इस मामले पर सियासत तेज होने के बाद संदीप सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

संदीप सिंह पर क्या था महिला कोच का आरोप?

हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी संदीप सिंह (Former Olympian Sandeep Singh) पर एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए। लेडी कोच का कहना है कि उनकी तरफ से महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छोड़ की गई। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि, पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुझे इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए संपर्क किया। लेडी कोच ने बताया वो किसी 'वैनिश मोड' (Insta Vanish Mode) के जरिए बात कर रहे थे। जिस कारण सभी बातें डिलीट हो गईं। लेडी कोच का आरोप है कि इस बातचीत के बाद संदीप सिंह ने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया। कुछ दस्तावेजों के नाम पर बुलाया गया था। वहां उनसे छेड़छाड़ हुई।


केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने दिया था इस्तीफा

साल 2018 में दुनिया भर में यौन शोषण के खिलाफ 'मी टू' कैम्पेन (Me Too Campaign) चला था। भारत में भी इस कैंपेन को कामयाबी मिली थी। कई महिलाएं वर्षों पूर्व अपने साथ हुए यौन शोषण के मामलों का खुलासा किया। तब पत्रकार प्रिया रमानी ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और पत्रकार एमजे अकबर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। #MeToo मूवमेंट (Me Too movement) के दौरान विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही गई। एमजे अकबर पर करीब 20 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद एमजे अकबर ने उन पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी (journalist priya ramani) के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में भी उन्हें झटका लगा। अदालत ने एम.जे अकबर के आरोपों को खारिज कर दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story