×

कुछ अच्छा ट्राई करें, यहां मिलेगा आपको बेहरीन ऑप्शन्स

यूं तो दिल्ली दिल वालों का भी कहा जाता है। लेकिन साथ ही साथ इस शहर में खाने-पीने वाले शौकीन लोग भी रहा करते हैं। इस शहर में लोगों को फूड एक्सप्लोर करना काफी पसंद हैं।

Harsh Pandey
Published on: 17 April 2023 1:25 PM GMT
कुछ अच्छा ट्राई करें, यहां मिलेगा आपको बेहरीन ऑप्शन्स
X

नई दिल्ली: कहानी दिल्ली की... बात करते हैं भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की, आपको मालूम होगा कि भारत का दिल, दिल्ली को कहा जाता है।

यूं तो दिल्ली दिल वालों का भी कहा जाता है। लेकिन साथ ही साथ इस शहर में खाने-पीने वाले शौकीन लोग भी रहा करते हैं। इस शहर में लोगों को फूड एक्सप्लोर करना काफी पसंद हैं।

दिल्ली के गली-गली कूचे-कूचे में आप कई तरह के रेस्टोरेंट देख सकते हैं। सभी रेस्टोरेंट अपने आप में एक खूबी लिए हुए है।

बता दें कि दिल वालों कि दिल्ली में पूरे देश के साथ साथ विदेशों से लोग भी रहा करते हैं। अब भाई लोग अलग-अलग है तो च्वाइस भी तो अलग-अलग होगी ना। इसलिए हम आपको बताते हैं खाने के अलग-अलग बेस्ट प्लेसेज के बारे में।

सोहो किचन में मिलेगा बेस्ट स्वाद

दिल्ली एनसीआर के नोएडा का सोहो किचन रेस्टोरेंट आजकल लोगों की पहली पसंद बन गया है। इसमें खाने का ऐसा जायका आपको मिलेगा जैसा कहीं नहीं मिलता है।

खास बात यह है कि यहां पर वेज और नॉन-वेज दोनों के ही बेहरीन ऑप्शन्स है। यहां पर वेस्टर्न फूड के साथ इटालियन फूड काफी पसंद किया जाता है। नॉनवेज में बटर चिकन पास्ता लोगों का फेवरेट है।

बताया जा रहा है कि सोहो किचन का प्राइज भी काफी रिजनेबल है इसलिए कॉलेज स्टूडेंट्स की भी ये पहली पसंद हैं।

सस्ते में कुछ अच्छा ट्राई करना चाहते हैं तो यहां खाना जरुर खाकर देखें।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story