Badlapur Incident: मुंह में काला मास्क, हाथों में काली पट्टी... पुणे में शरद पावर तो मुंबई में उद्धव ठाकरे धरने पर

Badlapur sexual assault case: बता दें कि महा विकास अघाड़ी ने बदलापुर की घटना पर 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद बुलाया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। उसके बाद एमवीए घटना पर आज धरना प्रदर्शन दे रहा है।

Viren Singh
Published on: 24 Aug 2024 7:42 AM GMT
Badlapur Sexual Assault Case
X

Badlapur Sexual Assault Case (सोशल मीडिया) 

Badlapur Sexual Assault Case: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिंदे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध दल के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर लगातार हमलावार होते हुए राज्य की कानून व्यवस्थ्या पर प्रश्न उठा रहे हैं। इसको देखते हुए पहले जहां शनिवार को महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था तो वहीं कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इससे पीछे हटते हुए पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन पर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन मुंबई से लेकर पूरे महाराष्ट्र में हो रहा है, जहां पर MVA के बड़े-बड़े नेता काली पट्टी बांधकर इस घटना पर विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं।

महा विकास अघाड़ी उतरी सड़कों पर

बता दें कि महा विकास अघाड़ी ने बदलापुर की घटना पर 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद बुलाया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। उसके बाद एमवीए घटना पर आज धरना प्रदर्शन दे रहा है। पुणे में शरद पवार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं। मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन पर उतरे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे मुंह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना परे बोले शरद पवार

पुणे में इस घटना पर शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं है, जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबर न आती हो। सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए, सरकार कह रही है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है, इसे राजनीति कहना दिखाता है कि सरकार कितनी असंवेदनशील है। सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों में पुलिस का कोई डर नहीं है। मैं सरकार की निंदा करती हूं। कुछ लोगों ने कहा कि बदलापुर में जो लोग इकट्ठा हुए थे, वे बाहर से आए थे। मैं कहना चाहती हूं कि वे सभी भारतीय थे। मैंने इतनी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं देखी। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हम विरोध करना बंद नहीं करेंगे।

महाराष्ट्र में जघन्य अपराध हो रहे, बोलीं प्रियंका

मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं। 10 दिनों में 12 घटनाएं हुई हैं। ठाणे में पोक्सो एक्ट के तहत हर दिन एक मामला दर्ज किया जा रहा है। हम इन सबके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चतुर्वेदी ने यूपी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में जघन्य अपराध हो रहे हैं। महाराष्ट्र की महिलाएं शक्ति कानून के बारे में पूछ रही हैं।

हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज महा विकास अघाड़ी ने बंद बुलाया था। कोर्ट ने ऐसा न करने को कहा है। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story