×

CLOSING BELL: सेंसेक्स में 360 और निफ्टी में 101 अंकों की गिरावट

Gagan D Mishra
Published on: 7 Nov 2017 11:56 AM GMT
CLOSING BELL: सेंसेक्स में 360 और निफ्टी में 101 अंकों की गिरावट
X

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 360.43 अंकों की गिरावट के साथ 33,370.76 पर और निफ्टी 101.65 अंकों की गिरावट के साथ 10,350.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 49.82 अंकों की बढ़त के साथ 33,781.01 पर खुला और 360.43 अंकों या 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 33,370.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,781.01 के ऊपरी और 33,341.82 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 246.33 अंकों की गिरावट के साथ 16,543.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 242.53 अंकों की गिरावट के साथ 17,668.37 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.35 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,477.15 पर खुला और 101.65 अंकों या 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 10,350.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,485.75 के ऊपरी और 10,340.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 में से 2 सेक्टर में तेजी रही, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी (2.06 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवाएं (3.51 फीसदी), रियल्टी (2.24 फीसदी), ऊर्जा (2.04 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.03 फीसदी) और दूरसंचार (1.87 फीसदी)।

--आईएएनएस

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story