×

CLOSING BELL: सेंसेक्स में 253 अंकों की गिरावट, SENSEX का ये रहा हाल

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 252.88 अंकों की गिरावट के साथ 32,923.12 पर और निफ्टी 100.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,094.25 पर बंद हुआ। 

tiwarishalini
Published on: 19 March 2018 11:57 AM GMT
CLOSING BELL: सेंसेक्स में 253 अंकों की गिरावट, SENSEX का ये रहा हाल
X

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 252.88 अंकों की गिरावट के साथ 32,923.12 पर और निफ्टी 100.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,094.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.97 अंकों की तेजी के साथ 33,268.97 पर खुला और 252.88 अंकों या 0.76 फीसदी गिरावट के साथ 32,923.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,275.79 के ऊपरी और 32,856.54 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.2 अंकों की तेजी के साथ 10,215.35 पर खुला और 100.90 अंकों या 0.99 फीसदी गिरावट के साथ 10,094.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,224.55 के ऊपरी और 10,075.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 256.14 अंकों की गिरावट के साथ 15,962.99 पर और स्मॉलकैप 348.06 अंकों की गिरावट के साथ 17,576.44 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (3.40 फीसदी), रियल्टी (3.01 फीसदी), धातु (2.65 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.08 फीसदी) और आधारभूत सामाग्री (2.00 फीसदी)।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story