×

शिमला: हिमाचल में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत

By
Published on: 21 May 2017 4:15 AM GMT
शिमला: हिमाचल में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत
X

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "रविवार को सुबह 6.11 बजे कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही।"

उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से सटा चंबा क्षेत्र रहा। शुक्रवार और शनिवार को आए भूकंप का भी यही केंद्र था।

गौरतलब है कि हिमाचल में सबसे विध्वंसक भूकंप 1905 में कांगड़ा घाटी में आया था जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

सौजन्य : आईएएनएस

Next Story