×

Shimla Landslide Video: हिमाचल में दरक रहे पहाड़, शिमला में लैंडस्लाइड की रूह कंपा देने वाली घटना, दहशत में जी रहे लोग

Shimla Landslide Viral Video: खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों वाले इस प्रदेश से ऐसी-ऐसी खौफनाक तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं, जिससे रूह कांप जा रही है। भारी बारिश ने हिमाचल में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 16 Aug 2023 5:33 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2023 6:49 AM GMT)

Shimla Landslide Viral Video: गर्मियों की शुरूआत होते ही अक्सर लोग उत्तर भारत के खूबसूरत पहाड़ी राज्यों की ओर रूख करना शुरू कर देते हैं। वहां की ठंडी एवं ताजी अबोहवा उन्हें मैदानी इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दिलाती है। लेकिन आज यही राज्य कुदरत के कहर का सामना कर रहे हैं। पर्यटकों के दिलों में बसने वाला हिमाचल प्रदेश ऐसी तबाही का सामना कर रहा है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशनों वाले इस प्रदेश से ऐसी-ऐसी खौफनाक तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं, जिससे रूह कांप जा रही है। भारी बारिश ने हिमाचल में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। खासकर पहाड़ों की रानी कही जाने वाली राजधानी शिमला जिस तरह से दरक रही है, उसने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले दो-तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल में लैंडस्लाइड, बादल फटने और चट्टानों के खिसकने के मामले सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच शिमला से एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने लोगों को अंदर से हिला दिया है।

लैंडस्लाइड का रूह कंपा देने वाला वीडियो

हिमाचल प्रदेश से लैंडस्लाइड के कारण इमारत के ढहने का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में पहाड़ी पर स्थित कई घर ताश के पत्तों की तरह अचानक ढहकर नीचे गिर जाते हैं। घटनास्थल का मंजर इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद लोग डर से चीखने लगे। वीडियो में सुनाई दे रही उनकी चीख उनके अंदर बसे खौफ को साफ बयां कर रही है।

राजधानी शिमला में हर तरफ लैंडस्लाइड के कारण हाहाकार मचा हुआ है। राहत एवं बचाव अभियान के लिए सेना और वायुसेना को मोर्चे पर उतारा गया है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story