Shimla News: मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठनों का फूटा आक्रोश, कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

Shimla News: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया है।

Network
Report Network
Published on: 11 Sep 2024 7:37 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2024 8:09 AM GMT)
Shimla News
X

Shimla News (Pic:Newstrack Samachar)

Shimla News: हिमाचल प्रेदश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा है। इसको लेकर चल रहा विरोध अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को संजौली में सुबह से ही विरोध-प्रदर्शन के लिए हिंदू संगठन के लोग बड़ी तादाद में जमा हो गए। उसके बाद मस्जिद की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और मस्जिद की ओर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इससे कोई ऐसी स्थिति न बने जिससे प्रदेश की शांति-व्यवस्था खराब हो। उन्होंने कहा, प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जा सकता है। यह पूरा मामला कोर्ट में है। अगर वो जगह अवैध पाई जाती है तो कार्रवाई होगी और कानून के तहत उसको ढाहाया जाएगा।

इसे मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह अवैध निर्माण का मुद्दा है, इसे मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। चौहान ने कहा है कि लोगों ने इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जताया है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। नरेश चौहन ने कहा, आज के लिए जो आह्वान किया गया था, उसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। हमने पहले ही धारा 163 लगा दी है।

हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वाया जाए। बीते दिन मल्याणा में दोनों समुदायों के बीच हुई लड़ाई के बाद यह मामला भड़क उठा था।

मंत्री ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमाने लगी है। प्रदेश की सियासत में भी यह मुद्दा छाया हुआ है। हाल ही में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि संजौली बाजार में महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है। चोरियां हो रही हैं, वहां लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं, जो प्रदेश और देश के लिए खतरनाक हैं। मस्जिद का अवैध निर्माण हुआ है। पहले एक मंजिल बनाई, फिर बिना परमिशन के बाकी मंजिलें बनाई गईं। 5 मंजिल की मस्जिद बना दी गई है। प्रशासन से यह सवाल है कि मस्जिद के अवैध निर्माण का बिजली-पानी क्यों नहीं काटा गया?

ओवैसी ने साधा था कांग्रेस पर निशाना

एआईएमआईएम प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, क्या हिमाचल प्रदेश की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत है।

हिमाचल प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति तो गरमा ही रही है। अगर समय रहते कांग्रेस सरकार ने इस मामले का समाधान नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में इस पर राजनीति के साथ-साथ टकरार भी बढ़नी तय है।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story