×

'परमबीर' के बचाव में उतरी शिवसेना, 'सामना' के जरिए NIA की जांच पर उठाए सवाल

सामना में लिखा है- परम बीर सिंह ने मुंबई पुलिस प्रमुख के तौर पर कोविड-19 महामारी जैसे मुश्किल वक्त में अच्छा काम किया और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया।

Newstrack
Published on: 19 March 2021 9:35 AM GMT
परमबीर के बचाव में उतरी शिवसेना, सामना के जरिए NIA की जांच पर उठाए सवाल
X
सामना में लिखा है- परमबीर सिंह कार्यकाल के दौरान ही टीआरपी घोटाला चर्चा में आया था। दिल्ली का एक खास गुट इसे लेकर उनसे नाराज चल रहा था।

मुंबई: शिवसेना मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के बचाव में उतर आई है। उसने अपने मुखपत्र सामना में लेख के जरिये परमबीर सिंह का बचाव किया है।

शिवसेना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली का एक खास गुट परम बीर सिंह के कार्यकाल के दौरान टीआरपी घोटाला सामने आने की वजह से उनसे नाराज चल रहा था। परमबीर सिंह का तबादला उन्हें दोषी नहीं बनाता।

मध्य प्रदेश में तहलकाः BJP दफ्तर में यौन शोषण, युवती ने सुनाई आपबीती

सामना में लेख के जरिये शिवसेना ने और क्या कहा है?

शिवसेना ने आज सामना के संपादकीय अंक में मुकेश अंबानी के घर के पास मिले विस्फोटक की घटना का जिक्र किया है।

जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर लिखा है- परमबीर सिंह का तबादला उन्हें दोषी नहीं बनाता। दिल्ली का एक खास गुट परम बीर सिंह के कार्यकाल के दौरान टीआरपी घोटाला सामने आने की वजह से उनसे नाराज चल रहा था।

सत्ताधारी पार्टी की तरफ से विस्फोटक से भरे स्कॉर्पियो के मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। पार्टी ने कहा कि यह जांच एजेंसी आतंकवाद से जुड़े केस की जांच करती है, लेकिन इस मामले में आतंक का कोई पहलू भी नहीं था।

SUV 'परमबीर' के बचाव में उतरी शिवसेना, 'सामना' के जरिए NIA की जांच पर उठाए सवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

कोरोना हुआ विकराल: इन राज्यों में सरकारों की हालत खराब, हॉटस्पॉट से बढ़ा खतरा

कोविड-19 महामारी जैसे मुश्किल वक्त में परम बीर सिंह ने अच्छा काम किया

सामना में लिखा है- परम बीर सिंह ने मुंबई पुलिस प्रमुख के तौर पर कोविड-19 महामारी जैसे मुश्किल वक्त में अच्छा काम किया और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया।

उनके कार्यकाल के दौरान ही टीआरपी घोटाला चर्चा में आया था। दिल्ली का एक खास गुट इसे लेकर उनसे नाराज चल रहा था।

सिंह का ट्रांसफर जरूर हुआ है, लेकिन इससे वह अपराधी नहीं बन जाते हैं। शिवसेना ने विपक्ष पर हिरेन की मौत पर राजनीति करने और पुलिस बल का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है।

बता दें कि एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से परमबीर सिंह पर सवाल उठाए जा रहे थे। उन्हें हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

उद्धव सरकार पर भी सवाल खड़े किये जा रहे थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को हटा दिया गया।उन्हें होमगार्ड विभाग में भेजा गया। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है।

Antilia 'परमबीर' के बचाव में उतरी शिवसेना, 'सामना' के जरिए NIA की जांच पर उठाए सवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

दिल्लीः मासूमों से इतना ‘गंदा धंधा’, पीड़िता की दास्तां सुनकर रह जाएंगे हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story