×

शिवराज ने बनाया रिकॉर्ड, पीछे हुए बड़े-बड़े नामी मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की सियासी जंग में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। इसी तर्ज पर शिवराज सिंह चौहान बगैर कैबिनेट के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़कर उसे अपने नाम करने जा रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 17 April 2020 11:03 AM GMT
शिवराज ने बनाया रिकॉर्ड, पीछे हुए बड़े-बड़े नामी मुख्यमंत्री
X

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की सियासी जंग में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। इसी तर्ज पर शिवराज सिंह चौहान बगैर कैबिनेट के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़कर उसे अपने नाम करने जा रहे हैं। ये रिकॉर्ड पहले कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के नाम था, लेकिन अब यह 'मामा' के नाम दर्ज हो गया। शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री की शपथ लिए हुए आज 26 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में कैबिनेट गठन की उम्मीद लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही लग रही है।

ये भी पढ़ें... देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है: स्वास्थ्य मंत्रालय

बिना मंत्रिमंडल के सरकार चलाया

लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी 25 दिन तक बिना कैबिनेट की सरकार चलाई थी और 26वें दिन उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया था।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते सीएम शिवराज सिंह ने अभी तक कैबिनेट गठन नहीं किया है और आज शुक्रवार शाम तक नहीं करते हैं तो देश में पहले मुख्यमंत्री हो जाएंगे। जिन्होंने इतने लंबे समय तक बिना मंत्रिमंडल के सरकार चलाया हो।

आपको बता दें कि कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आते ही सत्ता से बेदखल हो गई थी।

ये भी पढ़ें...यूपी: ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 को हॉटस्पॉट की लिस्ट से हटाया गया

मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाए

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी के अगले ही दिन 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया था, जिसके चलते शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाए।

ऐसा माना जा रहा था कि देश में जब 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा तो मध्य प्रदेश में कैबिनेट गठन की कामयाबी लिखी जाएगी। लेकिन लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ाने की वजह से ऐसे में अब शिवराज सिंह को अपनी टीम बनाने के लिए इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें...देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है: स्वास्थ्य मंत्रालय

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story