×

MP कांग्रेस का बड़ा दांव, CM शिवराज के साले संजय कांग्रेस में शामिल

Anoop Ojha
Published on: 3 Nov 2018 8:55 AM GMT
MP कांग्रेस का बड़ा दांव, CM शिवराज के साले संजय कांग्रेस में शामिल
X

नईदिल्ली: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए बीजेपी के एक कद्दावर नेता को अपने पाले में कर लिया। शनिवार को दिल्ली में एमपी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले और साधना सिंह के भाई संजय सिंह मसानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। संजय सिंह कई बार पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। वो गोंदिया, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें .......इसे कहते हैं बीजेपी ! शिवराज सिंह के बाद अब सामने आया MP का ये युवराज

कांग्रेस में शामिल होते ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा, संगठन कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में अब नाथ की जरूरत है। देश में कामदारों को अलग और नामदारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उम्मीद है कमलनाथ जी ने जैसे छिंदवाड़ा का विकास मॉडल दिया उसी तरह वे मध्यप्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें .......मध्यप्रदेश में बसपा ने दिया कांग्रेस को झटका

दरअसल संजय सिंह मसानी बालाघाट की वारासिवनी सीट पर रुचि दिखाई है। वो इस सीट पर एक्टिव भी हुए और जनता के बीच भी गए हैं। संजय सिंह की बॉलीवुड में अच्छी पकड़ है। देश के कई उद्योगपति घरानों से संजय सिंह के अच्छे संबंध हैं।

यह भी पढ़ें .......मध्यप्रदेश भ्रष्ट्राचार, किसान आत्महत्या, दुष्कर्म में नंबर वन : कमलनाथ

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story