×

रियो में खेल रहे टीम इंडिया का शोभा डे ने उड़ाया मजाक, ट्वीटर पर भद्द पिटी

aman
By aman
Published on: 9 Aug 2016 3:08 PM GMT
रियो में खेल रहे टीम इंडिया का शोभा डे ने उड़ाया मजाक, ट्वीटर पर भद्द पिटी
X

नई दिल्ली : प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे के ट्विट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। रियो ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट के कारण उन्हें न सिर्फ आम लोगों बल्कि कई महत्वपूर्ण और मशहूर हस्तियों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक एथलीटों पर गलत टिप्पणी किए जाने के लिए लेखिका शोभा डे की जमकर खिंचाई की है।

दरअसल, शोभा डे ने सोमवार शाम ट्वीट किया, 'टीम इंडिया का ओलिंपिक में लक्ष्य : रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। पैसे और अवसर की ये कैसी बर्बादी है।'

खेल मंत्री ने दिया जवाब

शोभा डे के इस ट्वीट पर खेल मंत्री विजय गोयल ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा,'आप को देखना होगा कि अभी दो दिन ही हुए हैं। लंदन गेम्स में भी हम पहले दो दिन कोई मेडल नहीं जीत सके थे। मुझे लगता है कि हमें उम्मीद बनाए रखनी चाहिए। आप अपने आप को एथलीट्स की जगह रख कर देखें। सोचिए उन पर कितना दबाव होगा। अपने प्रदर्शन के बारे में सोचिए जब वह दुनिया के बेहतरीन एथलीट्स के साथ टक्कर लेते हैं, उनकी रैंकिंग और अपनी रैंकिंग के बारे में सोचिए आप कहां खड़े हैं...हमें सभी चीजों को देखना होता है।'

अभिनव बिंद्रा का पलटवार

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोभा डे लोगों के निशाने पर आ गईं। शूटर अभिनव बिंद्रा ने भी ट्विटर पर उनकी इस बात का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपको अपने एथलीट्स पर गर्व होना चाहिए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story