Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पुलिस संग आफताब के उत्तराखंड पहुंचने पर खुलेंगे ये बड़े राज

Shraddha Murder Case: मुंबई छोड़ने के बाद आफताब और श्रद्धा कई जगहों पर घूमने गए थे। पुलिस उन जगहों पर जाकर जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Nov 2022 4:08 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2022 4:37 AM GMT)
Shraddha Murder Case
X

श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा अपडेट (photo: social media )

Shraddha Murder Case: दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए – नए खुलासे हो रहे हैं। जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। फिलहाल दिल्ली और मुंबई पुलिस इस केस की जांच में लगी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस जल्द आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाएगी। वह इन दोनों ही राज्यों में श्रद्धा वॉकर के साथ रहा था। दरअसल, मुंबई छोड़ने के बाद आफताब और श्रद्धा कई जगहों पर घूमने गए थे। पुलिस उन जगहों पर जाकर जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।

इस सिलसिले में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम आफताब को लेकर उत्तराखंड पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस आफताब को लेकर हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी जाएगी, जहां से कई अहम सबूत हाथ लग सकते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ही राज्यों में आफताब और श्रद्धा जहां – जहां रूके थे, वहां के होटल कर्मचारियों और मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

अभी तक नहीं मिल पाए सभी बॉडी पार्ट्स

श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती तो श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स, मर्डर वेपन और मोबाइल को ढूंढना है। छतरपुर और बदरपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को जला दिया था ताकि कोई पहचान न कर सके। इसके बाद उसने चेहरे का अलग से मेकअप भी किया था। पुलिस आफताब दिल्ली के जंगलों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करेगी।

नशे का आदी था आफताब

पुलिस ने बताया कि आफताब नशे का आदी था। वह नशे में अक्सर श्रद्धा के साथ मारपीट किया करता था। श्रद्धा के एक दोस्त ने उसकी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि दिसंबर 2020 में आफताब ने उसकी दोस्त को बेरहमी से पीटा था। तस्वीर में श्रद्धा के चेहरे पर चोट के कई निशान नजर आ रहे हैं।

इस बेरहम कातिल के बारे में और अधिक जानकारियां एकत्रित करने के लिए पुलिस ने अपनी साइबर और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन टीम को आफताब, श्रद्धा और इनके दोस्तों की चैट्स को रिट्रीव करने के लिए कहा है। आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकालने के लिए दिल्ली पुलिस जल्द गूगल से बातचीत करेगी। अब तक की जांच में पता चला है कि आफताब ने रेंट एग्रीमेंट में अपना नाम पीछे लिखा था और श्रद्धा का नाम आगे। हत्या के बाद उसने श्रद्धा के खाते से 54 हजार रूपये निकाल लिए। इसके अलावा वह श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी चलाया करता था।

बता दें कि 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली में मुंबई की श्रद्धा वॉकर की हत्या उसके ही लिवइन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने कर दी थी। दोनों साल 2019 से रिलेशनशिप में थे। परिवार से विवाद के कारण दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली आकर रहने लगे थे। आरोप है कि आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत से इजाजत मिलने के बाद पुलिस जल्द उसका नार्को टेस्ट भी करेगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story