×

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पुलिस अहम सबूत के करीब, जल्द होगा खुलासा

Shraddha Walker Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस में नया अपडेट सामने यह आ रहा है कि आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद में उसका सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है।

Jugul Kishor
Published on: 20 Nov 2022 1:23 PM GMT (Updated on: 20 Nov 2022 1:38 PM GMT)
Shraddha Walker Murder Case
X

Shraddha Walker Murder Case Update (Social Media) 

Shraddha Walker Murder Case Update: दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए–नए खुलासे हो रहे हैं। जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस केस की जांच में लगी हुई है। रविवार को श्रद्धा मर्डर केस में नया अपडेट सामने यह आ रहा है कि आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद में उसका सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। जिसके बाद में दिल्ली पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर तालाब को खाली करवा रही है। श्रद्धा के सिर की तलाश करने में कई टीमें मौके पर लगी हुई हैं।

दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला से लगातार पूछताछ कर रही है। उसी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस अलग-अलग जगहों पर सर्च आपरेशन चला रही है। इसके साथ ही आज दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के एक तालाब को खाली करवा रही है। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी तालाब में श्रद्धा का सिर फेंका गया है। तालाब खाली करवाने के साथ-साथ लगातार सिर खोजने की कोशिशें जारी हैं। जिस तालाब को खाली करवाया जा रहा है वह डेढ़ से दो एकड़ में फैला है। यह तालाब 15 से 20 फुट गहरा है।

दिल्ली के जंगलों के हडि्डयों के 17 टुकड़े बरामद

दिल्ली पुलिस की जांच में अब तक अलग-अलग किस्म के अब तक हडि्डयों के अब तक 17 टुकड़े मिले हैं। जिन्हे दिल्ली पुलिस ने जांच के लिये भेजा है। हालांकि अब सबसे बड़ी चुनौती यह है इन टुकड़ों को कैसे साबित किया जायेगा कि यह श्रद्धा के है। इसलिये इन हडिड्यों का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है।

बता दें कि 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली में मुंबई की श्रद्धा वॉकर की हत्या उसके ही लिवइन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने कर दी थी। दोनों साल 2019 से रिलेशनशिप में थे। परिवार से विवाद के कारण दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली आकर रहने लगे थे। आरोप है कि आफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को महरौली में श्रद्धा और आफताब अमीन पूनावाला के किराए के अपार्टमेंट की तलाशी ली। श्रद्धा के लापता शरीर के अंगों की और तलाश करने के लिए, एक टीम ने मैदान गढ़ी तालाब की भी तलाशी ली, जो महरौली घर से ज्यादा दूर नहीं है। पुलिस ने घर से 2 प्लास्टिक बैग बरामद किए और आफताब के नार्को टेस्ट से एक दिन पहले यह तलाशी ली गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन लोगों को भी बुलाया। चूंकि श्रद्धा की हत्या के करीब छह महीने बाद उनके शरीर के अवशेष बरामद किए गए थे, इसलिए आफताब को दोषी ठहराना एक चुनौती बनी हुई है। एक विशेषज्ञ के अनुसार, ऐसे मामलों में परिस्थितिजन्य साक्ष्य और फोरेंसिक जांच महत्वपूर्ण होती है।

यह देखते हुए कि यह छह महीने पुरानी हत्या है, दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध के सीन को साफ कर दिया गया है और पुलिस मूल रूप से आरोपी के कबूलनामे पर निर्भर है, जो एक "चतुर" व्यक्ति लगता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story