×

Shraddha Walker Murder Case: पुलिस के हाथ CCTV फुटेज,..क्या है आफताब के घर मिले कपड़े और काली पॉलीथिन का राज?

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। जिसमें आफताब थैले के साथ दिखाई दे रहा है। साथ ही, उसके कपड़े भी बरामद हुए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 19 Nov 2022 11:55 AM GMT
shraddha walker murder case police recovered aftab clothes and cctv footage evidence black polythene
X

आफताब का CCTV फुटेज बरामद (Social Media)

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही खुलासे-दर-खुलासे हो रहे हैं। जांच में ये सामने आया है कि, श्रद्धा की हत्या के बाद शव काटने में बेहद धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ था। दिल्ली पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर उसके घर से कई अहम सुराग बरामद किए हैं। इनमें एक हथियार नुमा चीज भी है। दिल्ली पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है, जिसमें हत्या आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) दिखाई दे रहा है। पुलिस की तफ्तीश की एक कड़ी गुरुग्राम से भी जुड़ रही है।

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने बताया कि, सख्ती से पूछताछ में आफताब अब सच उगलने लगा है। आफताब के घर से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आफ़ताब की निशानदेही पर पुलिस को उसके घर से हथियारनुमा चीज मिली है। पुलिस को शक है कि शव के टुकड़े करने में इसका भी इस्तेमाल किया गया।

आफताब का CCTV फुटेज बरामद

श्रद्धा केस में पुलिस लगातार हाथ मार रही है। जिसमें उसे एक अहम सबूत हाथ लगा है। दरअसल, पुलिस को आफताब का एक CCTV फुटेज मिला है। यह फुटेज 18 अक्टूबर का बताया जा रहा है। फुटेज में श्रद्धा के आशिक आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है। पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था।
'गूगल ज्ञान' से मिटाए खून के धब्बे

जांच में ये भी पता चला कि, आफताब ने गूगल से सबूत मिटाने से जुड़ी कई जानकारियां इकठ्ठा की थी। इंटरनेट के जरिए उसे पता चला था कि किसी मरे इंसान के शव के टुकड़े करते समय खून का फव्वारा भी निकलता है। ऐसे में खून के छींटें कुछ फीट दूरजाकर गिरते हैं। इसलिए आफ़ताब ने शव के टुकड़े करने वाली जगह के आसपास कई फिट तक खास एसिड से खून के तमाम धब्बे मिटाए। इस दौरान, दिल्ली पुलिस ने शनिवार (19 नवंबर) को आफताब के फ्लैट से कई कपड़े बरामद किए। इसमें उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर के कपड़े भी हैं।

काली पॉलीथिन उगलेगी राज !

दिल्ली पुलिस ने आफ़ताब के घर से कपड़े बरामद किए हैं। ताकि कड़ी से कड़ी जोड़कर किसी सुराग तक पहुंचने में मदद मिल सकेगी। वहीं, गुरुग्राम की काली पॉलीथिन में भी श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके बाद अब नई दिशा में इस मर्डर केस को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि, इस केस की जांच में फोरेंसिक टीम भी जुटी है। फोरेंसिक टीम का दावा है कि आरोपी ने कत्ल वाले दिन जो कपड़े पहने थे उन पर खून के धब्बे या सबूत अब तक जरूर जिंदा होंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story