TRENDING TAGS :
Shrikant Tyagi BJP: महिला से बदसलूकी करने वाला बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी, चरित्र पर लगे पहले से दाग
Shrikant Tyagi BJP: एक रात अचानक श्रीकांत की पत्नी अनु अपने दो बच्चों के साथ उस फ्लैट पर आ पहुंची। उन्होंने देखा कि श्रीकांत की महिला मित्र मांडवी सिंह उस फ्लैट से निकल रही थीं।
know about Shrikant Tyagi BJP leader who misbehaved with a woman in noida
Shrikant Tyagi BJP: सोशल मीडिया पर एक शख्स द्वारा एक महिला के साथ अभ्रदता करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला को गाली दे रहा शख्स श्रीकांत त्यागी खूद को बीजेपी का नेता बता रहा है। घटना नोएडा के फेस टू थाना क्षेत्र के सेक्टर -93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सोसाइटी में पौधे लगाने को लेकर श्रीकांत का वहां की महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने मुझसे कहा, यदि तुमने पौधे छूए तो मैं तुम्हे टच करूंगा। महिला के पति ने जब बीच-बचाव करनी चाहा तो आरोपी भाजपा नेता ने उसे भी धमकी दी। इस दौरान सोसाइटी के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता के घर से चार लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही उसकी तीन गाड़ियों को भी जब्त कर लिया।
वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी का विवादों से पुराना नाता रहा है। बताया जाता है कि वह सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य का काफी करीबी है और उन्हीं के साथ बीजेपी में आया था।
आइए एक नजर पुराने विवाद पर डालते हैं –
पत्नी ने श्रीकांत पर लगाए थे गंभीर आरोप
श्रीकांत त्यागी पहले भी विवादों में रह चुका है। श्रीकांत ने साल 2020 के फरवरी माह में लखनऊ में गोमतीनगर एक्सटेंशन के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था। एक रात अचानक श्रीकांत की पत्नी अनु अपने दो बच्चों के साथ उस फ्लैट पर आ पहुंची। उन्होंने देखा कि श्रीकांत की महिला मित्र मांडवी सिंह उस फ्लैट से निकल रही थीं। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, मारपीट तक की नौबत आ गई। मांडवी ने अनु के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मारपटी की एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अनु ने श्रीकांत पर मांडवी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। बता दें कि बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी का कहना है कि त्यागी किसी भी पद पर नहीं हैं।