×

सेना का बड़ा हादसा: खाई में गिरा वाहन, तीन जवानों की मौत, कर्नल के बेटे ने तोड़ा दम

सिक्किम में सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा नाथुला में चीन भारत बॉर्डर के पास हुआ। जिसमें तीन जवानों के साथ कर्नल के बेटे की मौत हो गयी।

Shivani
Published on: 21 Dec 2020 2:31 PM GMT
सेना का बड़ा हादसा: खाई में गिरा वाहन, तीन जवानों की मौत, कर्नल के बेटे ने तोड़ा दम
X

नई दिल्ली: भारतीय जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। भारतीय सेना का वाहन अचानक सड़क के नीचे जा गिरा। इस दौरान वाहन में सवार तीन जवान शहीद हो गए। वहीं सेना में कर्नल का 13 साल का बेटा भी वाहन में बैठा हुआ था, उसकी भी हादसे में मौत हो गयी। मामला सिक्किम में नाथुला के पास का है। हादसे के बाद सेना के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

सिक्किम में सेना का वाहन खाई में जा गिरा

दरअसल, सिक्किम में सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा नाथुला में चीन भारत बॉर्डर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन सेना के जवानों के साथ कर्नल के बेटे की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Army vehicle fall into ditch

ये भी पढ़ें-भारत में कड़ाके की ठंड: दुनिया के इन जगहों पर पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी, ये है वजह

3 जवानों की मौत, एक घायल, कर्नल के बेटे की भी गई जान

मामले में पूर्वी सिक्किम के एसएसपी एसपी येलसारी ने जानकारी दी कि सेना का एक वाहन नाथुला के पास 17 मील दूर जवाहर लाल नेहरू रोड पर एक बर्फ से लदी गाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेना का वाहन अनियंत्रित होकर पास में एक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक जवान की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं मृतक जवानों के शव को वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-बच्चा बना अरबों का मालिक: YouTube का सरताज, अच्छे-अच्छों का निकला बाप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story