×

Singer Died 2022 in India: इस साल भारत ने खोए केके और सिद्धू मूसेवाला सहित ये बड़े सितारे, गम में डूबा देश

Singer Died 2022 in India: 28 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला और 53 वर्षीय केके की मृत्यु से संगीत जगत बुरी तरह आहत है।

Rajat Verma
Published on: 1 Jun 2022 3:02 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2022 3:28 AM GMT)
singer died in 2022 indian
X

singer died in 2022 indian (Pic-Social Media)

Singer Died 2022 in India: साल 2022 भारतीय मनोरंजन जगत के लिए तमाम दुख और मुश्किलें लेकर आया है। इसी साल कई बेहद दिग्गज सितारे हमारा साथ छोड़ (singers died in 2022) कर चले गए, जिन्हें याद करने पर खुद को भी यह भरोसा दिलाना बेहद मुश्किल होता है। साल 2022 अभी ठीक से आधा भी नहीं बीता है लेकिन इतने समय में ही शोक की कई खबरें सामने आईं।

हाल ही में जहां एक ओर मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं दूसरी ओर बीती देर रात मशहूर बॉलीवुड गायक केके (singer died in 2022 in india) की कोलकाता में एक लाइव शो के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

हाल ही कि इन दोनों घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस दोनों सितारों के अलावा इस साल हमारा साथ छोड़ पंचतत्व में विलीन होने वाले सितारों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है।

28 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला और 53 वर्षीय केके की मृत्यु से संगीत जगत बुरी तरह आहत है। एक ओर जहां सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों से युवा पीढ़ी को आकर्षित किया वहीं दूसरी केके के 'दिल इबादत', 'आंखों में तेरी' जैसे गानों ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।

आइये जानें उन सितारों (singer died in 2022 indian) के बारे में जिन्होनें इसी वर्ष दुनिया को अलविदा कहा-

लता मंगेशकर - 6 फरवरी 2022 को मशहूर भारतीय गायिका लता मंगेशकर का मुम्बई में लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। लता मंगेशकर के जाने से हिंदी संगीत जगत में जो जगह खाली हुई है उसे यकीनन कभी भी नहीं भरा जा सकता।

बप्पी लाहिरी - मशहूर बॉलीवुड सिंगर बप्पी लाहिरी का 15 फरवरी 2022 को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारतीय संगीत जगत में बप्पी लाहिरी के अभूतपूर्व योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। बप्पी लाहिरी उन गायकों में से हैं जिन्होंने डिस्को गानों को आवाज़ देने की शुरुआत की थी।

पंडित बिरजू महाराज - कथक नृत्य के दिग्गज पंडित बिरजू महाराज का निधन 17 जनवरी 2022 को दिल्ली में हुआ। पंडित जी लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे। पंडित जी ने निजी जिंदगी में कथक नृत्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ ही बॉलीवुड में भी इसे परिचित कराने पर अहम भूमिका निभाई।

प्रवीण सोबती - भारत के मशहूर टेलीविज़न धारावाहिक 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण सोबती का इसी वर्ष 7 फरवरी 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story