×

सोनू निगम ने अब ट्विटर पर डाला अजान का वीडियो, सवाल उठाने वालों को दिया सबूत

Rishi
Published on: 23 April 2017 5:21 AM
सोनू निगम ने अब ट्विटर पर डाला अजान का वीडियो, सवाल उठाने वालों को दिया सबूत
X

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पिछले कई दिनों से अजान पर किए गए ट्वीट को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। अब उन्होंने रविवार को ट्विटर पर गुड मॉर्निंग इंडिया लिखकर एक वीडियो डाला है। ऐसा करके उन्होंने सबको यह बताने की कोशिश की है उनके घर तक अजान की आवाज आती है। ऐसा सोनू निगम ने इसलिए किया है, क्योंकि लगातार कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि उनके घर तक अजान की आवाज नहीं आती है। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि इस सिंगर के घर के आसपास कोई मस्जिद ही नहीं है।

यह भी पढ़ें...सोनू निगम ने मांगे 10 लाख तो मौलाना बोले, पैसा तैयार…. जूतों की माला पहनकर कब घूमोगे ?



क्या था सोनू निगम का ट्वीट ?

सोनू निगम ने सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं। इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है। अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही, उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा। इस ट्वीट के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था और एक मौलवी ने तो सोनू के खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था।

यह भी पढ़ें...फतवे से नाराज सोनू निगम ने मुंडवाया सिर, कहा- मौलवी अब घर लाएं 10 लाख रुपए









Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!