×

बंगाल हिंसा: गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर ममता सरकार का जवाब

पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने गहरी चिंता जताते एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में प्रदेश की ममता सरकार को नागरिकों में विश्वास बनाए रखने में विफल बताया था। एडवाइजरी के जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jun 2019 3:25 AM GMT
बंगाल हिंसा: गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर ममता सरकार का जवाब
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल जारी हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने गहरी चिंता जताते एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में प्रदेश की ममता सरकार को नागरिकों में विश्वास बनाए रखने में विफल बताया था। एडवाइजरी के जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि राज्य में हालात नियंत्रण में हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यसचिव मलय कुमार ने पत्र में लिखा, चुनाव के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा की गई थी। इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा बिना किसी देरी के कार्रवाई की गई। मलय कुमार अपने पत्र में आगे लिखते हैं कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और इस प्रकार की घटनाओं के आधार पर राज्य में कानून व्यवस्था को असफल नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़ें...जब भुट्टा बेचने वाले से मिले अखिलेश और पूछा ये दिल छू लेने वाला सवाल

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि नजात पुलिस स्टेशन और 24 परगना पुलिस स्टेशन में हिंसक घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पर गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी राजनीतिक साजिश से ज्यादा कुछ नहीं है। हम उचित जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें...‘समर सफारी 2019’ ग्रैंड फिनाले के साथ सफलतापूर्वक समापन

इसके अलावा टीएमसी ने भी गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर कड़ी आपत्ति जताई है, गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में टीएमसी ने एडवाइजरी वापस लेने के लिए कहा है। टीएमसी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने बिना जमीनी हकीकत को जाने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर एडवाइजरी जारी कर दी है। इस मामले में राज्य सरकार से भी कोई रिपोर्ट नहीं ली गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story